• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Sunday, June 14, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi Editorials

पश्चिम एशिया का तनाव,वैश्विक अस्थिरता और भारतीय शेयर बाजार- अवसर,जोखिम और रणनीति का समग्र अंतरराष्ट्रीय विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
March 22, 2026
in Hindi Editorials
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

RelatedPosts

फास्ट फूड संस्कृति बनाम भारतीय आहार परंपरा:युवाओं के स्वास्थ्य पर बढ़ता संकट

गृहिणियाँ @ गृहिणी नहीं,राष्ट्र निर्माता,नेशन बिल्डर: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- अवैतनिक घरेलू श्रम को मिली कानूनी मान्यता

दयालु, सुविचार,नम्रता से संस्कृति मानव के हृदय में द्वेष, अभिमान अहम,अहंकार जैसे अनेक विकारों को भी आने से डर लगतासादगी से व्यक्ति के कार्यों में

भारतीय शेयर बाजार बीएसई सेंसेक्स और निफ़्टी लगातार चौथे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुए हैं, जो इस वैश्विक अस्थिरता की गंभीरता को दर्शाता है

वर्तमान परिदृश्य में निवेशकों की मनोवृत्ति काफी हद तक भय और अनिश्चितता से प्रभावित- बाजार में गिरावट के दौरान अधिकांश निवेशक घबराकर अपने निवेश को बेचने लगते हैं,जिससे गिरावट और तेज हो जाती है -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर 21वीं सदी की वैश्विक अर्थव्यवस्था अब केवल आर्थिक संकेतकों तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह भू-राजनीतिक घटनाओं से गहराई से प्रभावित होती है। विशेष रूप से पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) जैसे संवेदनशील क्षेत्र में बढ़ता तनाव विश्व बाजारों की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हाल के समय में इसी क्षेत्र में बढ़ते टकराव ने वैश्विक आर्थिक परिदृश्य को अस्थिर बना दिया है, जिसका सीधा प्रभाव भारत जैसे उभरते बाजारों पर देखने को मिल रहा है।भारतीय शेयर बाजार बीएसई सेंसेक्स और निफ़्टी 50 लगातार चौथे सप्ताह गिरावट के साथ बंद हुए हैं,जो इस वैश्विक अस्थिरता की गंभीरता को दर्शाता है। यह स्थिति निवेशकों के लिए चिंता का विषय तो है ही, साथ ही यह एक नए प्रकार की निवेश रणनीति अपनाने का संकेत भी देती है। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं क़ि पश्चिम एशिया लंबे समय से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का केंद्र रहा है। दुनियाँ के कुल तेल भंडार का बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र में स्थित है,जिससे यहां होने वाले किसी भी राजनीतिक या सैन्य तनाव का असर सीधे कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ता है।जब भी इस क्षेत्र में संघर्ष बढ़ता है, तो तेल की आपूर्ति बाधित होने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ती हैं। भारत, जो अपनी ऊर्जा जरूरतों का लगभग 80प्रतिशत आयात करता है, इस प्रकार के झटकों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। तेल की कीमतों में वृद्धि से भारत का आयात बिल बढ़ता है, जिससे चालू खाता घाटा और महंगाई दोनों पर दबाव आता है। यह स्थिति आर्थिक स्थिरता के लिए चुनौतीपूर्ण बन जाती है और निवेशकों के मनोबल को कमजोर करती है।
साथियों बात अगर हम भारतीय शेयर बाजार पर प्रभाव: गिरावट क़े बहुआयामी कारणों को समझने की करें तो, भारतीय शेयर बाजार में हालिया गिरावट को केवल एक कारण से नहीं समझा जा सकता। यह कई कारकों का संयुक्त परिणाम है। एक ओर वैश्विक अनिश्चितता है, तो दूसरी ओर विदेशी निवेशकों की रणनीतिक चालें भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। विदेशी संस्थागत निवेशक , जो भारतीय बाजार में बड़े पैमाने पर निवेश करते हैं, जोखिम बढ़ने पर अपनी पूंजी को सुरक्षित बाजारों में स्थानांतरित करने लगते हैं। यह प्रवृत्ति वर्तमान समय में स्पष्ट रूप से देखी जा रही है,जहां एफआईआई एस लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं और इसे अमेरिकी बॉन्ड जैसे सुरक्षित विकल्पों में निवेश कर रहे हैं। इससे भारतीय बाजार में पूंजी का बहिर्वाह हो रहा है, जो बाजार पर अतिरिक्त दबाव डालता है।तेल की कीमतों में वृद्धि और विदेशी निवेश के बाहर जाने से भारतीय मुद्रा इंडियन रुपया पर दबाव बढ़ता है। हाल ही में रुपया 19 पैसे गिरकर एक नए स्तर पर पहुंच गया है, जो इस आर्थिक दबाव का स्पष्ट संकेत है। रुपये की कमजोरी से आयात महंगा हो जाता है, जिससे महंगाई बढ़ती है। यह स्थिति आम जनता के लिए जीवनयापन को कठिन बनाती है और सरकार के लिए आर्थिक संतुलन बनाए रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। इसके अलावा, कमजोर रुपया विदेशी निवेशकों के लिए भी चिंता का विषय होता है, क्योंकि इससे उनके निवेश का मूल्य सटीक रूप से घटता है।
साथियों बात अगर हम डॉलर की मजबूती औररूपए क़ी कमजोरी क़ो समझने क़ी करें तोंएफआईआई बिकवाली के दबाव में रुपया 19 पैसे गिरकर पहली बार 93.08 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, हालांकि मजबूत शेयर बाजार ने गिरावट को कुछ हद तक थामा। आइए विस्तार से जानते हैं। भारतीय रुपया कल को शुरुआती कारोबार में कमजोर होकर अपने रिकॉर्ड इंट्रा-डे निचले स्तर पर पहुंच गया। डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे टूटकर पहली बार 93 के स्तर को पार करते हुए 93.08 पर कारोबार करता दिखा।इंटरबैंक फॉरेक्स मार्केट में रुपया 92.92 प्रति डॉलर पर खुला और जल्द ही गिरकर 93.08 तक पहुंच गया, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है। यह गिरावट पिछले बंद स्तर की तुलना में 19 पैसे की कमजोरी को दर्शाती है। बुधवार को रुपया 49 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 92.89 पर बंद हुआ।विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर की मजबूती और विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार बिकवाली के चलते रुपये पर दबाव बना हुआ है। पश्चिम एशिया में जारी तनाव ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया है।
साथियों बात अगर हम शेयर मार्केट की स्थिति की थी करें कि तों सप्ताह के दौरान निफ्टी में 0.16 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, हालांकि आखिरी कारोबारी दिन यह 0.49 प्रतिशत बढ़कर 23,114.50 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स सप्ताह के अंत में 325.72 अंकों यानी 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,532.96 पर बंद हुआ, लेकिन पूरे सप्ताह में इसमें 0.04 प्रतिशत की हल्की गिरावट रही।सप्ताह की शुरुआत दोनों सूचकांकों ने सपाट रुख के साथ की, लेकिन बाद में मेटल शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार में कुछ तेजी देखने को मिली।वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी रहने से महंगाई और भारत के व्यापार घाटे को लेकर चिंता बनी हुई है,जिसका असर बाजार पर भी दिखाई दे रहा है,इसी बीच भारतीय रुपया भी कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.49 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक पहुंच गया। इसकी मुख्य वजह डॉलर की मजबूत मांग, विदेशी निवेशकों (एफआईआई) की लगातार बिकवाली और वैश्विक मुद्रा बाजार का दबाव रहा।विश्लेषकों के मुताबिक, निफ्टी के लिए 23,850 का स्तर इमीडिएट रेजिस्टेंस है, इसके बाद 24,000 और 24,150 अगले महत्वपूर्ण स्तर होंगे। वहीं, नीचे की ओर 22,950 और 22,700 मजबूत सपोर्ट के रूप में देखे जा रहे हैं।बाजार अपने ऑल-टाइम हाई से करीब 13 प्रतिशत तक नीचे आ चुका है, जो व्यापक बाजार में एक बड़े करेक्शन की ओर इशारा करता है।
साथियों बात अगर हम मौद्रिक नीति की चुनौती:संतुलन की कठिन राह को समझने की करें तो महंगाई में वृद्धि और रुपये की कमजोरी के बीच रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने एक कठिन चुनौती होती है।एक ओर उसे महंगाई को नियंत्रित करना होता है, तो दूसरी ओर आर्थिक विकास को भी बनाए रखना होता है। यदि महंगाई लगातार ऊंची बनी रहती है, तो केंद्रीय बैंक को ब्याज दरों में कटौती करने के बजाय सख्त मौद्रिक नीति अपनानी पड़ती है। इससे ऋण महंगा हो जाता है, जिससे निवेश और उपभोग दोनों प्रभावित होते हैं। यह स्थिति शेयर बाजार के लिए नकारात्मक संकेत होती है, क्योंकि इससे कंपनियों की आय और विकास की संभावनाएं प्रभावित होती हैं।
साथियों बात अगर हम निवेशकों की मनोवृत्ति: डर, अनिश्चितता और अवसर को समझने की करें तो वर्तमान परिदृश्य में निवेशकों की मनोवृत्ति काफी हद तक भय और अनिश्चितता से प्रभावित है। बाजार में गिरावट के दौरान अधिकांश निवेशक घबराकर अपने निवेश को बेचने लगते हैं, जिससे गिरावट और तेज हो जाती है। हालांकि, अनुभवी और दीर्घकालिक निवेशक इस प्रकार की गिरावट को एक अवसर के रूप में देखते हैं। वे मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियों में निवेश करकेभविष्य में बेहतर रिटर्न की संभावना तलाशते हैं। यह रणनीति विशेष रूप से उन निवेशकों के लिए लाभकारी होती है, जो बाजार के उतार-चढ़ाव को समझते हैं और दीर्घकालिक दृष्टिकोण रखते हैं।
साथियों बात अगर हम वैश्विक संकेतक और बाजार की दिशा को समझने की करें तो,आने वाले समय में भारतीय शेयर बाजार की दिशा काफी हद तक वैश्विक संकेतकों पर निर्भर करेगी। यदि पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ता है, तो तेल की कीमतों में और वृद्धि हो सकती है, जिससे बाजार पर दबाव बना रहेगा। इसके विपरीत, यदि कूटनीतिक समाधान निकलता है और तनाव कम होता है, तो बाजार में तेजी की वापसी संभव है। इसके अलावा, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति, चीन की आर्थिक स्थिति और यूरोप की राजनीतिक स्थिरता जैसे कारक भी बाजार की दिशा को प्रभावित करेंगे।
साथियों बात अगर हम रणनीतिक निवेश: समय की मांग को समझने की करें तो, वर्तमान स्थिति में निवेशकों के लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि वे घबराने के बजाय रणनीतिक सोच अपनाएं। अल्पकालिक उतार-चढ़ाव से प्रभावित होने के बजाय दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाना अधिक लाभकारी हो सकता है। निवेशकों को चाहिए कि वे मजबूत फंडामेंटल,कम कर्ज और स्थिर आय वाली कंपनियों में निवेश करें। इसके अलावा, पोर्टफोलियो का विविधीकरण भी महत्वपूर्ण है, जिससे जोखिम को कम किया जा सके।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि संकट में अवसर की तलाश पश्चिम एशिया में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव निश्चित रूप से वैश्विक और भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक चुनौती है। हालांकि, यह स्थिति निवेशकों के लिए एक अवसर भी प्रस्तुत करती है, बशर्ते वे सही रणनीति अपनाएं। बाजार में गिरावट को केवल नुकसान के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे एक दीर्घकालिक निवेश के अवसर के रूप में समझा जाना चाहिए। आने वाले समय में बाजार की दिशा कई वैश्विक और घरेलू कारकों पर निर्भर करेगी, लेकिन एक बात स्पष्ट है कि जो निवेशक धैर्य और विवेक के साथ निर्णय लेंगे, वे इस अस्थिरता के दौर में भी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

kishanchand sanmukhadas Bhawnani 1
संकलनकर्ता लेखक – क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र 9284141425

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

फास्ट फूड संस्कृति बनाम भारतीय आहार परंपरा:युवाओं के स्वास्थ्य पर बढ़ता संकट

by Page 3 News International Desk
June 14, 2026
0
0

स्वस्थ भारत के निर्माण का मूल मंत्र:टिकाऊ जीवन शैली की ओर लौटें युवाओं में बढ़ते फास्ट फूड के प्रचलन से...

गृहिणियाँ @ गृहिणी नहीं,राष्ट्र निर्माता,नेशन बिल्डर: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- अवैतनिक घरेलू श्रम को मिली कानूनी मान्यता

by Page 3 News International Desk
June 14, 2026
0
3

भारतीय न्यायिक इतिहास में महिलाओं के अवैतनिक घरेलू श्रम को कानूनी, आर्थिक और सामाजिक मान्यता देने वाला एक मील का...

दयालु, सुविचार,नम्रता से संस्कृति मानव के हृदय में द्वेष, अभिमान अहम,अहंकार जैसे अनेक विकारों को भी आने से डर लगतासादगी से व्यक्ति के कार्यों में

by Page 3 News International Desk
June 13, 2026
0
3

गुणवत्ता,चेतना आती है तो दृष्टिकोण में स्पष्टता,इच्छाओं का सही प्रबंधन कर संतुष्टि से खुशियों के द्वार खुलते हैं सादा जीवन...

दूरसंचार (टेलीविजन, रेडियो और संबंधित सेवाएं) नियम, 2026 ड्राफ्ट : 27 जुलाई 2026 तक सुझाव आमंत्रित- भारत के प्रसारण क्षेत्र में डिजिटल युग के अनुरूप नियामक क्रांति की ओर एक बड़ा कदम

by Page 3 News International Desk
June 13, 2026
0
8

नया मसौदा दूरसंचार (टेलीविजन, रेडियो और संबंधित सेवाएं) नियम, 2026 एक ऐसे नियामक मॉडल की ओर बढ़ता है जो तकनीकी...

भारत की सड़कों पर ट्रैफ़िक कानून बनाम लापरवाही- क़्या ट्रैफिक कानून हार रहा है?पैसा, पहुंच,पहचान,दबंगई जीत रही है? -लोकतंत्र,जनसंख्या और ट्रैफिक अनुशासन का गहन विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
June 12, 2026
0
1

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के हालिया आंकड़े सड़क सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण और विधि शासन के लिए गंभीर चुनौती है।...

आओ रब दा शुकराना अदा करें हर हाल में ख़ुश रहें

by Page 3 News International Desk
June 12, 2026
0
1

जीवन की छोटी-छोटी बातों में ख़ुशी ढूंढकर ख़ुशी का आनंद लेकर ख़ुश रहें विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक पल ढूंढकर...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.