
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
अयोध्या में परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर सनातन रक्षक संघ एवं कृष्णानंद फाउंडेशन द्वारा एक अनोखी पहल की गई इस अभियान के तहत शहर में स्थापित भगवान श्रीराम की मूर्तियों की साफ-सफाई और देखरेख का कार्य शुरू किया गया है इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अयोध्या को विकसित शहर के रूप में सजाया-संवारा गया है और प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्तियां स्थापित कराई गई हैं ऐसे में अयोध्या वासियों का भी कर्तव्य बनता है कि वे इन मूर्तियों की नियमित साफ-सफाई और संरक्षण सुनिश्चित करें कृष्णानंद फाउंडेशन के प्रमुख मुकुंद माधव त्रिपाठी ने कहा कि यदि अयोध्या में भगवान राम की मूर्तियां नहीं लगेंगी, तो क्या फिल्मी सितारों की मूर्तियां लगाई जाएंगी। उन्होंने ऐलान किया कि संगठन अब अयोध्या में स्थापित सभी श्रीराम मूर्तियों की देखरेख का जिम्मा उठाएगा।
इस अभियान की खास बात यह रही कि इसमें हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी देखने को मिली। मुकुंद माधव त्रिपाठी के साथ मुस्लिम समाज के लोग भी बढ़-चढ़कर शामिल हुए और सफाई अभियान में सहयोग दिया कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय पांडे, राम लखन गुप्ता, विकास सिंह, सूरज राठी, मोहम्मद आरिफ, शहजाद आलम सहित कई लोग उपस्थित रहे।