• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Sunday, June 14, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi Editorials

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावी रिजल्ट 2026 -4 मई दीदी गईं… बंगाल में खिला कमल,असम में बीजेपी की हैट्रिक, टीएन में विजय बम-बम?-भारतीय लोकतंत्र का निर्णायक मोड़

by Page 3 News International Desk
May 5, 2026
in Hindi Editorials
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

RelatedPosts

फास्ट फूड संस्कृति बनाम भारतीय आहार परंपरा:युवाओं के स्वास्थ्य पर बढ़ता संकट

गृहिणियाँ @ गृहिणी नहीं,राष्ट्र निर्माता,नेशन बिल्डर: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- अवैतनिक घरेलू श्रम को मिली कानूनी मान्यता

दयालु, सुविचार,नम्रता से संस्कृति मानव के हृदय में द्वेष, अभिमान अहम,अहंकार जैसे अनेक विकारों को भी आने से डर लगतासादगी से व्यक्ति के कार्यों में

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावी नतीजे -तमिलनाडु में विजय का मैजिक,बीजेपी की झोली में बंगाल..असम में हैट्रिक से लेकर केरल तक का हाल

विश्व के किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव परिणाम निवेशकों, उद्योगों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए पॉलिसी सिग्नल का काम करते हैं -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर 4 मई 2026 भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक ऐसे दिन के रूप में दर्ज हो गया,जब पांच राज्यों के चुनावी नतीजों ने न केवल घरेलू राजनीति की दिशा बदली, बल्कि वैश्विक स्तर पर भारत की राजनीतिक स्थिरता,आर्थिक संभावनाओं और नीतिगत निरंतरता के संकेत भी दिए।बता दें 4 मई 2026 को पाँच राज्यों पश्चिम बंगाल,तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में मतगणना के रुझानों से केवल राजनीतिक सत्ता परिवर्तन का संकेत भर नहीं मिला,बल्कि वे भारत की आर्थिक दिशा,निवेश माहौल, और वैश्विक छवि पर गहरा प्रभाव डालने वाले मल्टी-लेयर सिग्नल के रूप में उभरे। किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव परिणाम निवेशकों, उद्योगों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए पॉलिसी सिग्नल का काम करते हैं, और इस बार के चुनावों में उभरी तस्वीर, जहाँ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली बीजेपी पश्चिम बंगाल जैसे बड़े राज्य में फ़तेह से भरी दिखी, असम में अपनी स्थिति मजबूत रखे हुए लौटी और पुडुचेरी में भी गठबंधन के साथ आई है,वह निवेशकों के लिए स्थिरता और निरंतरता का संदेश देती है। इसके विपरीत, तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवींके का उभार, तथा केरल के संकेत, एक मिश्रित लेकिन समग्र रूप से सकारात्मक आर्थिक परिदृश्य की ओर इशारा करते हैं।पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का कमल खिलना, असम में लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी,और तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन या मजबूत जनादेश,इन तीनों घटनाओं ने यह स्पष्ट कर दिया कि भारत की राजनीति अबपारंपरिक क्षेत्रीय सीमाओं से आगे बढ़कर वैचारिक और प्रदर्शन आधारित हो चुकी है। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं कि इस चुनाव परिणाम ने यह भी दिखाया कि मतदाता अब केवल पहचान-आधारित राजनीति से संतुष्ट नहीं हैं, बल्कि वे विकास, सुशासन और राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ तालमेल को भी प्राथमिकता दे रहे हैं।यह आर्टिकल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आए परिणामों के आधार पर लिखा गया है।
साथियों बात अगर हम पश्चिम बंगाल असम और तमिलनाडु की बात करें तो यह चुनावकेवल एक राज्य का चुनाव नहीं था, बल्कि यह एक वैचारिक टकराव का केंद्र बन चुका था। लंबे समय से टीएमसी के नेतृत्व में चल रही सरकार के सामने बीजेपी ने जिस आक्रामक रणनीति के साथचुनाव लड़ा,वह अभूतपूर्व था। वास्तव में बंगाल में बीजेपी को इतना बहुमत मिलना यह केवल सत्ता परिवर्तन नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संस्कृति का परिवर्तन माना जाएगा। बंगाल, जो दशकों तक वामपंथी और क्षेत्रीय राजनीति का गढ़ रहा,वहां राष्ट्रीय दल का उभार यह संकेत देता है कि मतदाता अब केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय चाहते हैं। यह जीत उस नैरेटिव को भी मजबूत करती है कि राष्ट्रीय स्तर की नीतियां और नेतृत्व अब क्षेत्रीय राजनीति को भी प्रभावित कर रहे हैं।असम में बीजेपी की हैट्रिक जीत अपने आप में एक अलग कहानी कहती है। पूर्वोत्तर भारत, जिसे कभी राजनीतिक रूप से अस्थिर और केंद्र से दूर माना जाता था, आज विकास और सुरक्षा के मुद्दों पर स्थिरता की ओर बढ़ रहा है।बीजेपी की लगातार तीसरी जीत यह दर्शाती है कि वहां की जनता ने पार्टी के शासन मॉडल को स्वीकार किया है। बुनियादी ढांचे का विकास, कनेक्टिविटी में सुधार, और सुरक्षा के मोर्चे पर स्थिरता,ये सभी कारक इस जीत के पीछे प्रमुख रहे हैं।यह परिणाम न केवल राज्य स्तर पर बल्कि पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में राजनीतिक संतुलन को मजबूत करता है, जिससे भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी को भी बल मिलता है।तमिलनाडु की राजनीति हमेशा से विशिष्ट रही है, जहां द्रविड़ दलों का दबदबा रहा है। यदि इस बार चुनाव में किसी एक दल को स्पष्ट बहुमत मिला है या सत्ता परिवर्तन हुआ है, तो यह दक्षिण भारतीय राजनीति में एक नए युग की शुरुआत हो सकती है।द्रविड़ मुनेत्र कड़गम और अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के बीच परंपरागत मुकाबले के बीच यदि कोई नया समीकरण उभरा है, तो यह इस बात का संकेत है कि मतदाता अब पारंपरिक निष्ठाओं से हटकर प्रदर्शन और नेतृत्व क्षमता को महत्व दे रहे हैं। तमिलनाडु का परिणाम राष्ट्रीय राजनीति के लिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह दक्षिण भारत में राजनीतिक विस्तार की संभावनाओं को दर्शाता है।
साथियों इन तीन प्रमुख राज्यों के अलावा,अन्य राज्यों के परिणाम भी इस व्यापक तस्वीर को पूरा करते हैं।कुल मिलाकर यह चुनाव परिणाम एक मिश्रित लेकिन स्पष्ट संदेश देता है जहां मतदाता स्थानीय मुद्दों के आधार पर निर्णय लेते हैं, वहीं वे राष्ट्रीय नेतृत्व और नीतिगत स्थिरता को भी ध्यान में रखते हैं। इस चुनाव में यह भी देखने को मिला कि चुनाव प्रचार में डिजिटलमाध्यमों सोशल मीडिया और डेटा- आधारित रणनीतियों का प्रभाव पहले से कहीं सटीक रूप से अधिक रहा।
साथियों शेयर बाजार व विकास के बुनियादी ढांचों व राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर भी इन चुनाव परिणामों का तात्कालिक प्रभाव देखा जा सकता है। यदि बाजार को यह संकेत मिलता है कि सरकार मजबूत और स्थिर है,तो निवेशकों का विश्वास बढ़ता है, जिससे बाजार में तेजी आ सकती है। सेक्टर वाइज देखें तो इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को सबसे अधिक लाभ हो सकता है, क्योंकि ये क्षेत्र सरकारी नीतियों और निवेश पर निर्भर करते हैं। वहीं, आईटी और फार्मा जैसे सेक्टर पर अपेक्षाकृत कम प्रभाव पड़ता है, क्योंकि वे वैश्विक बाजार से अधिक प्रभावित होते हैं।राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में, इन चुनाव परिणामों का सबसे बड़ा प्रभाव नीतिगत निर्णयों की गति पर पड़ता है। एक मजबूत सरकार तेजी से निर्णय ले सकती है, जिससे आर्थिक सुधारों को लागू करना आसान हो जाता है। यदि केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय होता है, तो बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और निवेश योजनाएं तेजी से आगे बढ़ सकती हैं। इससे रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलता है।
साथियों बात अगर हम राजनीतिक दृष्टिकोण से यह परिणाम भारतीय संघीय ढांचे पर भी प्रभाव डालेगा किसको समझाने की करें तो अब तक पश्चिम बंगाल केंद्र और राज्य के बीच टकराव का एक प्रमुख उदाहरण रहा है,जहां टीएमसी सरकार और केंद्र की बीजेपी सरकार के बीच लगातार राजनीतिक और प्रशासनिक संघर्ष देखने को मिला।अब केंद्र और राज्य के बीच समन्वय बढ़ने की संभावना है। इससे विकास परियोजनाओं,बुनियादी ढांचे के निर्माण और निवेश को गति मिल सकती है। हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि विपक्ष की अनुपस्थिति में लोकतांत्रिक संतुलन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होगी।आर्थिक दृष्टि से पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखी जा सकती है। लंबे समय से यह आरोप लगाया जाता रहा है कि राज्य में उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण नहीं है और राजनीतिक अस्थिरता तथा हिंसा निवेश को प्रभावित करती है। यदि नई सरकार स्थिरता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने में सफल रहती है, तो राज्य में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिल सकती है। विशेष रूप से विनिर्माण,आईटी और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में बड़े निवेश की संभावना बढ़ सकती है। इसके अलावा, केंद्र और राज्य के बीच बेहतर तालमेल से योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आ सकती है, जिससे रोजगार सृजन और आर्थिक वृद्धि को बल मिलेगा। हम देखेंगे क़ि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से यह चुनाव परिणाम बंगाल की पहचान की राजनीति पर भी गहरा प्रभाव डाल सकता है। टीएमसी ने अब तक बंगाली अस्मिता और क्षेत्रीय गौरव को अपने राजनीतिक विमर्श का केंद्र बनाया था,जबकि बीजेपी ने राष्ट्रीयता, विकास और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को प्रमुख मुद्दा बनाया। यदि बीजेपी सत्ता में आती है,तो यह देखना दिलचस्प होगा कि वह इन दोनों विमर्शों के बीच संतुलन कैसे बनाती है। राज्य की विविध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक संरचना को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार का एकतरफा दृष्टिकोण राजनीतिक और सामाजिक तनाव को जन्म दे सकता है।
साथियों बात अगर हम इस पूरे मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से देखें तो ये चुनाव परिणाम भारत की राजनीतिक स्थिरता के लिए सकारात्मक संकेत हैं। वैश्विक निवेशक हमेशा यह देखना चाहते हैं कि किसी देश में सरकार कितनी स्थिर है और नीतियों में निरंतरता कितनी है। यदि प्रमुख राज्यों में एक ही पार्टी या गठबंधन को मजबूत जनादेश मिलता है, तो यह निवेशकों के लिए एक सकारात्मक संकेत होता है। इससे विदेशी निवेश में वृद्धि की संभावना बढ़ती है और भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। विशेष रूप से पश्चिम बंगाल जैसे औद्योगिक और रणनीतिक राज्य में सत्ता परिवर्तन या स्थिर सरकार का गठन, पूर्वी भारत के आर्थिक विकास को गति दे सकता है।एक स्थिर और मजबूत लोकतंत्र के रूप में भारत की पहचान और मजबूत होती है, जिससे वैश्विक मंच पर उसकी स्थिति सुदृढ़ होती है। अमेरिका, यूरोप और एशिया के अन्य देशों के साथ भारत के संबंधों में भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। विशेष रूप से चीन के साथ प्रतिस्पर्धा और इंडो- पैसिफिक क्षेत्र में रणनीतिक संतुलन के संदर्भ में, भारत की राजनीतिक स्थिरता एक महत्वपूर्ण कारक है।हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि हर चुनाव परिणाम के साथचुनौतियां भी आती हैं। जिन राज्यों में सत्ता परिवर्तन हुआ है, वहां नई सरकार को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना होगा।वहीं,जहां सरकार दोबारा चुनी गई है, वहां प्रदर्शन को और बेहतर करना होगा, क्योंकि जनता की उम्मीदें और बढ़ जाती हैं। विपक्ष की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है, क्योंकि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए मजबूत विपक्ष आवश्यक है।
साथियों जब किसी देश में राजनीतिक स्थिरता और नीति निरंतरता का संकेत मिलता है,तो वह विदेशी प्रत्यक्ष निवेश को आकर्षित करने में सक्षम होता है। वर्तमान परिदृश्य में,भारत चीन+1 रणनीति के तहत एक महत्वपूर्ण विकल्प के रूप में उभर रहा है,और यदि इन चुनावों के परिणाम स्थिरता का संदेश देते हैं, तो बहुराष्ट्रीय कंपनियाँ भारत में अपने निवेश को और बढ़ा सकती हैं। पश्चिम बंगाल में संभावित बदलाव विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि यह राज्य भौगोलिक रूप से दक्षिण-पूर्व एशिया के करीब है और क्षेत्रीय व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बन सकता है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान और रेटिंग एजेंसियाँ भी इन चुनावी परिणामों को भारत की दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता के संकेतक के रूप में देखेंगी। यदि परिणाम अपेक्षानुसार आते हैं, तो भारत की साख पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है, जिससे विदेशी पूंजी की लागत कम हो सकती है।
साथियों हालांकि,वैश्विक परिदृश्य में कुछ जोखिम भी बने हुए हैं, जैसे कि भू-राजनीतिक तनाव, विशेष रूप से मध्य पूर्व में संभावित संघर्ष, जो ऊर्जा कीमतों को प्रभावित कर सकता है और इसके परिणामस्वरूप भारत की आयात लागत बढ़ सकती है। इसके अतिरिक्त, वैश्विक मंदी या प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में आर्थिक सुस्ती भी भारत के निर्यात और निवेश प्रवाह को प्रभावित कर सकती है। फिर भी, यदि भारत घरेलू स्तर पर स्थिर और सुधारोन्मुखी नीतियों को बनाए रखता है, तो वह इन बाहरी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होगा।समग्र रूप से देखा जाए तो 2026 के इन चुनावों के रुझान भारत के लिए एक सकारात्मक आर्थिक कहानी की नींव रखते हैं, जहाँ राजनीतिक स्थिरता, नीति निरंतरता और क्षेत्रीय विकास का संतुलन देश को एक नई आर्थिक ऊंचाई पर ले जा सकता है। शेयर बाजार में अल्पकालिक तेजी, विभिन्न सेक्टरों में निवेश के अवसर, राष्ट्रीय स्तर पर सुधारों की गति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ती साख—ये सभी संकेत इस बात की ओर इशारा करते हैं कि भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक और अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इन चुनावी रुझानों का प्रभाव और भी व्यापक है, क्योंकि वैश्विक निवेशक भारत को एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति के रूप में देखते हैं
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि 4 मई 2026 के पांच राज्यों चुनाव परिणाम यह स्पष्ट करते हैं कि भारत का लोकतंत्र लगातार विकसित हो रहा है। मतदाता अधिक जागरूक हो रहे हैं और वे अपने वोट का उपयोग सोच-समझकर कर रहे हैं। यह चुनाव केवल जीत और हार का नहीं, बल्कि भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता का प्रतीक है। बंगाल में कमल का खिलना, असम में हैट्रिक,और तमिलनाडु में नई राजनीतिक कहानी,ये सभी घटनाएं मिलकर एक ऐसे भारत की तस्वीर पेश करती हैं, जो परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है।

WhatsApp Image 2026 04 27 at 8.23.00 PM
संकलनकर्ता लेखक – क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए(एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

फास्ट फूड संस्कृति बनाम भारतीय आहार परंपरा:युवाओं के स्वास्थ्य पर बढ़ता संकट

by Page 3 News International Desk
June 14, 2026
0
0

स्वस्थ भारत के निर्माण का मूल मंत्र:टिकाऊ जीवन शैली की ओर लौटें युवाओं में बढ़ते फास्ट फूड के प्रचलन से...

गृहिणियाँ @ गृहिणी नहीं,राष्ट्र निर्माता,नेशन बिल्डर: सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला- अवैतनिक घरेलू श्रम को मिली कानूनी मान्यता

by Page 3 News International Desk
June 14, 2026
0
0

भारतीय न्यायिक इतिहास में महिलाओं के अवैतनिक घरेलू श्रम को कानूनी, आर्थिक और सामाजिक मान्यता देने वाला एक मील का...

दयालु, सुविचार,नम्रता से संस्कृति मानव के हृदय में द्वेष, अभिमान अहम,अहंकार जैसे अनेक विकारों को भी आने से डर लगतासादगी से व्यक्ति के कार्यों में

by Page 3 News International Desk
June 13, 2026
0
3

गुणवत्ता,चेतना आती है तो दृष्टिकोण में स्पष्टता,इच्छाओं का सही प्रबंधन कर संतुष्टि से खुशियों के द्वार खुलते हैं सादा जीवन...

दूरसंचार (टेलीविजन, रेडियो और संबंधित सेवाएं) नियम, 2026 ड्राफ्ट : 27 जुलाई 2026 तक सुझाव आमंत्रित- भारत के प्रसारण क्षेत्र में डिजिटल युग के अनुरूप नियामक क्रांति की ओर एक बड़ा कदम

by Page 3 News International Desk
June 13, 2026
0
6

नया मसौदा दूरसंचार (टेलीविजन, रेडियो और संबंधित सेवाएं) नियम, 2026 एक ऐसे नियामक मॉडल की ओर बढ़ता है जो तकनीकी...

भारत की सड़कों पर ट्रैफ़िक कानून बनाम लापरवाही- क़्या ट्रैफिक कानून हार रहा है?पैसा, पहुंच,पहचान,दबंगई जीत रही है? -लोकतंत्र,जनसंख्या और ट्रैफिक अनुशासन का गहन विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
June 12, 2026
0
1

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के हालिया आंकड़े सड़क सुरक्षा,पर्यावरण संरक्षण और विधि शासन के लिए गंभीर चुनौती है।...

आओ रब दा शुकराना अदा करें हर हाल में ख़ुश रहें

by Page 3 News International Desk
June 12, 2026
0
1

जीवन की छोटी-छोटी बातों में ख़ुशी ढूंढकर ख़ुशी का आनंद लेकर ख़ुश रहें विपरीत परिस्थितियों में भी सकारात्मक पल ढूंढकर...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

June 2026
MTWTFSS
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930 
« May    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.