महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या। रामनगरी की पंचकोसी परिक्रमा में आस्था के पथ पर निकलने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। 20 नवंबर को सुबह चार बजे से हनुमानगुफा चौराहा स्थित धर्मपथ, श्री अयोध्या धाम में भंडारा शुरू होगा। इसमें परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की जाएगी।
विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने पंचकोसी परिक्रमा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्हें भंडारे में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने आयोजन के माध्यम से रामभक्तों की सेवा और सत्कार का भाव व्यक्त किया है। आयोजन में सभी श्रद्धालुओं को सादर आमंत्रित किया गया है।