महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
अयोध्या में राम मंदिर परिसर का विकास कार्य तेजी से जारी।
नृपेंद्र मिश्र ने विभिन्न प्रोजेक्ट्स को लेकर बड़ा अपडेट दिया।
मंदिर परिसर में अत्याधुनिक संरक्षण प्रयोगशाला स्थापित की गई
प्रयोगशाला इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सहयोग से तैयार हुई।
आईजीएनसीए के दो विशेषज्ञ अगले तीन वर्षों तक अयोध्या में तैनात रहेंगे।
स्थानीय कर्मचारियों को संरक्षण तकनीकों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रयोगशाला का उद्देश्य सांस्कृतिक और पुरातात्विक धरोहरों का संरक्षण करना है।
राम मंदिर परिसर में बन रही हनुमान गैलरी का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंचा।
श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रहा संग्रहालय दिसंबर माह या उसके बाद खोले जाने की योजना।
राम मंदिर परिसर में अगला ध्वजारोहण समारोह 29 मई को होगा, जिसकी व्यवस्था चंपत राय देख रहे हैं।
