अयोध्या : रामपथ साहबगंज स्थित एक मकान विवादित मकान के कमरे में नगर कोतवाल व पुलिस दलबल द्वारा जबरिया कब्जा करने को लेकर भयावह स्थित उत्पन्न हो गई l
गृह स्वामी सरदार कुलवंत सिंह ने पुलिस की कार्रवाई से व्यतिथ होकर चाकू से अपने हाथ को जख्मी कर लिया तथा उसकी पत्नी सीमा आर्य ने छत से कूदने की धमकी दी l इसके बाद पुलिस नरम हुई और मौके से हट गई l
विवादित कमरा पंचायती ट्रस्ट के किराए के मकान में स्थित है l किराएदार कुलवंत सिंह के अनुसार रामपथ के निर्माण के दौरान उनका पड़ोसी निशित जायसवाल के अनुरोध पर अपना कुछ सामान कुलवंत के कमरे में रख दिया था l उनका भवन निर्मित हो जाने के बाद सामान हटाने के विवाद के बाद उन्होंने सामान को सड़क पर रख दिया गया l इसके बाद पुलिस काफी समय से निशीस जायसवाल को उसे कमरे में कब्जा कराने का प्रयास कर रही थी l विवाद को लेकर दीवानी न्यायालय में बात प्रस्तुत किया गया न्यायालय ने आदेश पारित करते हुए यथा स्थिति बनाए रखने का आदेश पारित किया है l मौके पर न्यायालयकमीं को भेज कर इस आदेश को चश्पा करा दिया l स्थगन आदेश की मुनादी भी कराई गई l इसके बावजूद कोतवाल ने गुरुवार को कमरे का ताला तोड़कर निशीस जायसवाल को कब्जा करने का प्रयास किया लेकिन हंगामा को स्थित के बाद कोतवाल पीछे हट गए l स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है l
DDC चेयरमैन बनने पर हरीश खुराना ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार
चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली नई दिल्ली। दिल्ली से भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ नेता हरीश...

