महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
थाना राम जन्मभूमि की पुलिस ने श्रद्धालु के गुम हुवे रुपये खोजबीन करके लौटाया जिसजी जिसकी प्रसंसा हो रही है दर्शन करने आई श्रीमती कश्मीरा बेन पत्नी सुनील भाई पटेल निवासिनी मोटोमाड़ थाना वालम जिला मेहसाणा, गुजरात जो अपने परिजनों के साथ अयोध्या में दर्शन के लिए आयी हुई थी । दर्शन के दौरान उनका पर्स जिसमें 22500 रूपये थे कहीं गुम हो गया। जिसकी सूचना प्रभारी निरीक्षक थाना रामजन्मभूमि श्री सुमित कुमार श्रीवास्तव को प्राप्त हुई । जिस पर उनके द्वारा तत्काल मन्दिर सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद पुलिस बल को उक्त गुम पर्स को ढूँढने हेतु दिशा निर्देश दिया गया । डियूटी स्थल पर मौजूद हे0का0 सत्य प्रकाश के अथक प्रयास से महिला श्रद्धालु का पर्स जिसमें सम्पूर्ण धनराशि 22500 रूपये सकुशल वापस किया गया । जिससे प्रसन्न होकर महिला श्रद्धालु श्रीमती कश्मीरा बेन व उनके परिजनों द्वारा थाना रामजन्मभूमि पुलिस/ अयोध्या पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।

