चीफ़ ब्यूरो-अनादि पाण्डेय
छत्तीसगढ़, रायपुर
रायपुर। ‘लोकतंत्र प्रहरी नारी शक्ति’ द्वारा तीज मिलन उत्सव अत्यंत हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीजेपी प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी ने अपने उद्बोधन में तीज के पौराणिक व सांस्कृतिक महत्व तथा माता पार्वती के व्रत का उल्लेख करते हुए कहा कि तीज नारी को अपनी सखियों से मिलने, मायके की स्मृतियों और बचपन को फिर से जीने का सुनहरा अवसर देता है। उनके साथ श्रीमती पुष्पलता एवं श्रीमती प्रतिज्ञा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पगुच्छ, स्मृति चिह्न, चूड़ी-बिंदी और उपहार भेंट कर किया गया।
समारोह में लोकतंत्र प्रहरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. सच्चिदानंद उपासने मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने लोकतंत्र प्रहरी की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नारी शक्ति का सशक्त होना समाज की पहली आवश्यकता है। यदि नारी शक्ति मजबूत होगी, तो परिवार, समाज और हर संस्था अपने आप सशक्त बनेगी।
कार्यक्रम का सफल नेतृत्व लोकतंत्र प्रहरी नारी शक्ति की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सीमा शर्मा एवं जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा कटंकवार ने किया।
रोचक खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं आकर्षण का केंद्र
उत्सव के दौरान महिलाओं के लिए मनोरंजक खेल और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की गईं:
जिला सोशल मीडिया प्रभारी अमृता श्रीवास्तव द्वारा आयोजित ‘चेयर रेस’ में लोकतंत्र प्रहरी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विशाल राजहंस ने प्रथम, चांदनी ने द्वितीय और बिंदिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अर्चना बोरा द्वारा संचालित ‘डाइस शृंगार खेल’ में श्रीमती प्राची उपासने और सविता मौर्या प्रथम तथा विभा सोनी व हर्षिता लांजेवार द्वितीय स्थान पर रहीं।
सत्य सरोज द्वारा कराए गए फनी गेम्स और महिलाओं के मनमोहक नृत्य-संगीत ने सभी का मन मोह लिया।
समारोह के समापन पर सभी प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र और उपहार स्वरूप पूजा की थाली भेंट की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री विशाल राजहंस, प्रदेश अध्यक्ष (नारी शक्ति) श्रीमती सीमा शर्मा, जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा कटंकवार, उपाध्यक्ष ज्योति देवांगन, अर्चना बोरा, महामंत्री हर्षिता लांजेवार, अमृता श्रीवास्तव, प्रिया सिंह, सविता मौर्या, मैरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शोचन्ति जामयो यत्र विनश्यत्याशु तत्कुलम्।न शोचन्ति तु यत्रैता वर्धते तद्धि सर्वदा॥
(नारी सम्मान से ही कुल का उत्थान) जिस घर में नारी का सम्मान होता है,वहीं प्रेम का पावन स्थान होता...
