• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Sunday, November 15, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं मानवता, समरसता और सद्भाव की प्रेरणा : मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह

by Page 3 News International Desk
October 27, 2026
in Hindi News
0
महर्षि वाल्मीकि की शिक्षाएं मानवता, समरसता और सद्भाव की प्रेरणा : मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह
0
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली

वाल्मीकि जयंती पर दिल्ली में धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री, सुख-समृद्धि और शांति की कामना की

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने आदिकवि भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के अवसर पर राजधानी में आयोजित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन कर दिल्ली सहित समस्त देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।

ce257b4f 60c1 4daa bfbf bad23b9cafd1

मंत्री श्री सिंह ने नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क में आयोजित विशाल सत्संग, हवन एवं भंडारे में हिस्सा लिया और सभी के कल्याण के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली प्रदेश सह-प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती दर्शना जरदोश, प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल तथा महामंडलेश्वर स्वामी विवेक नाथ महाराज सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

896c443e 7a6a 48d1 9d9e 6521b2d346cf

इसके बाद मंत्री ने लाल किला स्थित माधो दास पार्क में आयोजित भव्य महर्षि वाल्मीकि शोभायात्रा में भाग लिया और महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर श्री दुर्गा पंडित दास जी को ‘महर्षि वाल्मीकि आइकॉन अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। श्री सिंह ने कहा कि समाज और संस्कृति के प्रति समर्पित व्यक्तित्वों का सम्मान हमारी गौरवशाली परंपराओं और सामाजिक मूल्यों के प्रति आदर का प्रतीक है।

मंत्री श्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह त्रिलोकपुरी में वाल्मीकि दलित महापंचायत द्वारा आयोजित ‘संत, सामाजिक समरसता एवं सद्भावना यात्रा’ में भी शामिल हुए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि जी के जीवन, आदर्शों और महान योगदान को याद किया गया। कार्यक्रम में त्रिलोकपुरी के विधायक श्री रविकांत उज्जैनवाल सहित कई गणमान्यजन मौजूद रहे। मंत्री ने पंचकुइयां रोड स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया।

श्री सिंह ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी का जीवन, तप, ज्ञान और अमूल्य साहित्य संपूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। रामायण के माध्यम से उन्होंने सत्य, न्याय, सदाचार, करुणा और धर्म के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया। उनकी शिक्षाएं समाज के प्रत्येक वर्ग के सम्मान, सेवा और उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देती हैं।

RelatedPosts

सम्मान के साथ नई जिम्मेदारियों का अहसास, मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

माँ यमुना के गौरव की वापसी का संकल्प, क्रूज़ से लिया स्वच्छता का संदेश

मानवीय जीवन में दृढ़ इच्छा शक्ति सफ़लता की चाबी

उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी के विचार सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे, समानता और समावेशी समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर मानवीय मूल्यों को मजबूत करना हम सभी का दायित्व है।

अंत में मंत्री ने महर्षि वाल्मीकि जी के चरणों में नमन करते हुए कामना की कि उनके आशीर्वाद से दिल्ली सहित पूरे देश में सुख, शांति, समृद्धि और सद्भाव का वातावरण बना रहे तथा प्रत्येक नागरिक के जीवन में खुशहाली आए।

4e2f7084 bd62 4e09 b0ca 4e74e3b4da14

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

सम्मान के साथ नई जिम्मेदारियों का अहसास, मोर्चों के नवनियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

by Page 3 News International Desk
November 15, 2026
0
0

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने रामनामा पहनाकर किया स्वागतमहेंद्र त्रिपाठीअयोध्या। भाजपा महानगर कार्यालय सहादतगंज में...

माँ यमुना के गौरव की वापसी का संकल्प, क्रूज़ से लिया स्वच्छता का संदेश

माँ यमुना के गौरव की वापसी का संकल्प, क्रूज़ से लिया स्वच्छता का संदेश

by Page 3 News International Desk
November 14, 2026
0
9

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली छठ महापर्व पर यमुना संरक्षण की पहल को बताया भावनात्मक...

मानवीय जीवन में दृढ़ इच्छा शक्ति सफ़लता की चाबी

by Page 3 News International Desk
November 14, 2026
0
1

मज़बूत इच्छाशक्ति के आगे हर समस्या छोटी होती है दृढ़ इच्छाशक्ति के आगे खुद सफ़लताएं आकर नतमस्तक होकर कदम चूमती...

वरिष्ठजन हमारे घर की नींव- बुजुर्गों का आशीर्वाद बहुत भाग्य वालों को मिलता है

by Page 3 News International Desk
November 14, 2026
0
2

आध्यात्मिकता में माता-पिता का सर्वश्रेष्ठ स्थान-बड़े बुजुर्ग वृद्धजन ईश्वर अल्लाह का रूप हम माता-पिता का सम्मान नहीं करते हैं और...

कविता – संकल्प और कर्म ही मनुष्य की असली पहचान

by Page 3 News International Desk
November 14, 2026
0
2

मानव मूल्य चेहरों से नहीं,विचारों से पहचाना जाता हैउसका वास्तविक व्यक्तित्व संकल्पों से आँका जाता है।दुनिया की धारणाएँ तो पल-पल...

कविता – छल-कपट बेईमानी भ्रष्टाचार का अंत निश्चित है

by Page 3 News International Desk
November 14, 2026
0
2

छल-कपट बेईमानी का,आखिर एक दिन अंत होगा,भ्रष्टाचार के हर चेहरे का,पर्दाफाश होगा।जो आज समझते हैं खुद को, कानून और न्याय...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
« Oct    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.