
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
डीएम शशांक त्रिपाठी ने रुदौली सीएचसी का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण में अस्पताल परिसर में भारी गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलीं।
डीएम के पहुंचते ही कर्मचारियों ने जल्दबाजी में सफाई अभियान शुरू किया।
सफाई के दौरान अस्पताल परिसर के अंदर ही कूड़ा जला दिया गया।
जला हुआ कूड़ा और गंदे शौचालय देखकर डीएम नाराज हो गए।
निरीक्षण में एक ही बेड पर दो से तीन मरीज भर्ती मिले।
ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाए।
स्थानीय निवासी पवन राजपूत ने आरोप लगाया कि सीएमओ शिकायतकर्ताओं के नंबर ब्लॉक कर देते हैं।
डॉक्टरों पर प्राइवेट प्रैक्टिस और बाहर की महंगी दवाइयां व जांचें लिखने के आरोप लगे।
डीएम ने सीएचसी में प्रेरणा कैंटीन खोलने, अतिक्रमण हटाने और विकास प्रस्ताव शासन से मंजूर कराने की बात कही।