भारत विकास परिषद भगत सिंह शाखा ने प्रकृति की सेवा के तहत सिड्स बॉल और पौधारोपण का कार्यक्रम किया ।
भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल सचिव मुकेश छीपा ने बताया कि पुर स्थित घाटारानी माता मन्दिर क्षेत्र में 100 सिड्स बॉल फेंकी गयी ।आगामी बारिश के दिनों में सिड्स बॉल अकुंरित होगी जिससे की क्षेत्र में स्वत: पौधारोपण हो जायेगा ।
कार्यक्रम प्रभारी रश्मि काबरा ने बताया की स्थानीय विध्यालय मे 100 छायादार एवं फलदार पौधे लगाये गये जो कि आने वाले समय में वहॉ पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिये वरदान साबित होंगे ।
पौधों को नियमित पानी एवं देखभाल की व्यवस्था भी शाखा द्वारा की गयी है ।
दोनों कार्यक्रम पर्यावरण दिवस पर आयोजित किए गए ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष कुलदीप माथुर,सचिव मुकेश छीपा, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार तुरक्या, सम्पर्क प्रमुख कमलेश लाठी पर्यावरण प्रभारी अक्षय खन्डेलवाल सहित सावन मालीवाल, जयंत बसेर,प्रकाश जागेटिया, अभिषेक मंत्री,रश्मि काबरा,सुरभी लाठी एवम अन्य सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
