कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा,

महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
भवदीय पब्लिक स्कूल ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस वर्ष वाणिज्य संकाय के विनायक अग्रवाल ने 96% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, कला संकाय में प्रार्थना भारती ने 95% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा तथा मानसी रावत ने 91% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में समृद्धि यादव ने 91% अंकों के साथ चतुर्थ स्थान एवं कला संकाय की अविका सिंह ने 89% अंकों के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त लगभग दस विद्यार्थियों ने 85% से ऊपर अंक प्राप्त किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल बन गया। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे काे मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का उत्सव मनाया। विद्यालय के प्रधानाचायर एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का यह सुखद परिणाम है। विद्यालय की निदेशिका डाॅ0 रेनू वमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

