
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
जेष्ठ माह के अवसर पर प्रथम मंगलवार पर शहर के चौक क्षेत्र में स्थित श्री हनुमान मंदिर पर हर वर्ष की भाति विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । भंडारे का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ श्रीहनुमान जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया गया । भंडारे का आयोजन गुप्तारघाट दोपहरिया क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक मदन सिंह व कार्यक्रम संचालक अजीत सिंह द्वारा किया गया । नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा शिविर में उमड़े श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं को प्रसाद में पूड़ी- सब्जी , मटर- पनीर पुलाव एवं लस्सी का वितरण किया गया । इस दौरान शिविर में हनुमान जी का भक्ति गीत गूंजता रहा । भंडारे की व्यवस्था में सुरेश सिंह,शिव कुमार, सिंह ,योगेंद्र प्रताप सिंह, विवेक सिंह ,शुभम सिंह, यश सिंह, तेजस सिंह, शुभ प्रताप सिंह, रौनक सिंह, अमन सिंह, राजा , परशु , घनश्याम सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे ।

