
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
राम नगरी से मुंबई नई अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू
सतना मार्ग से दौड़ेगी ट्रेन
अयोध्या धाम से मुंबई तक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 28 अप्रैल से शुरू होगी
कई स्टेशनों पर ठहराव के साथ यह ट्रेन सस्ती और सुविधाजनक यात्रा का नया विकल्प बनेगी यात्रियों के लिए
28 अप्रैल को पीएम Narendra Modi करेंगे शुभारंभ
सतना सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव
स्लीपर और जनरल कोच के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध
गरीब और मध्यम वर्ग के यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब रामनगरी अयोध्या से मायानगरी मुंबई तक का सफर आसान होने वाला है।
इस ट्रेन के चलने से एक बार फिर यात्रियों को कम किराए में वंदे भारत जैसी ट्रेन से सफर करने मौका मिलेगा।
बताया गया कि अयोध्या धाम जंक्शन से लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक जनरल व स्लीपर बोगी वाली अमृत भारत एक्सप्रेस चलेगी। इसका शुभारंभ 28 अप्रैल को पीएम नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस ट्रेन में 22 कोच होंगे। सप्ताह में एक दिन इसका संचालन निर्धारित किया गया है।
हालांकि अभी दिन सुनिश्चित नहीं किया गया है कि गाड़ी का नियमित परिचालन कब से शुरू होगा।
पहले फे रे में चलेगी इनॉगरल स्पेशल
पहले फेरे में 02212 अयोध्या धाम-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत इनॉगरल स्पेशल ट्रेन चलेगी। 28 अप्रैल को 02212 अमृत भारत इनॉगरल स्पेशल अयोध्या धाम से शाम 4.45 पर चलेगी जो सतना रात 1.30 पर आएगी और अगले दिन एलटीटी रात 8.30 पर पहुंचेगी। इस ट्रेन में स्लीपर एवं जनरल श्रेणी के कोच होंगे। बताया गया कि नियमित रूप से यह ट्रेन 22111/12 नंबर से चलेगी।
इन स्टेशनों में होगा ठहराव
सुल्तानपुर, माँ बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, कल्याण, ठाणे शामिल हैं।
यह है ट्रेन की खासियत
अमृत भारत एक्सप्रेस एक एलएचबी पुश-पुल ट्रेन है जिसमें दोनों छोर पर इंजन होते हैं, जो झटका-मुक्त यात्रा और बेहतर त्वरण प्रदान करते हैं। इसमें आधुनिक स्लीपर और जनरल डिब्बे जिसमें सीसीटीवी कैमरे, एलईडी लाइट और मोबाइल चार्जिंग पॉइंट जैसी सुविधाएं हैं।