महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ने अयोध्या में जमीन खरीदी।
इससे पहले अमिताभ बच्चन भी अयोध्या में निवेश कर चुके हैं।
रणबीर कपूर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे हैं।
जमीन तिहुरा माझा क्षेत्र में खरीदी गई है।
यह जमीन द हाउस ऑफ़ अभिनन्दन लोढ़ा ग्रुप की परियोजना में ली गई है।
फिलहाल जमीन का एग्रीमेंट किया गया है, बैनामा बाद में होगा।
खरीदी गई जमीन का क्षेत्रफल 198.26 वर्ग मीटर है।
जमीन की कीमत 2 करोड़ 42 लाख 15 हजार 786 रुपये बताई गई है।
यह भूखंड राम मंदिर से लगभग 7 किलोमीटर दूर दशरथ पथ पर स्थित है।
उपायुक्त स्टाम्प योगेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक राम मंदिर बनने के बाद अयोध्या में सेलिब्रिटीज का निवेश लगातार बढ़ रहा है।