ये बात गाँठ बाँध लो,कुछ भी नहीं ठहरता है,
समय का पहिया अपनी गति से निरंतर चलता है।
किसी के होने या न होने से दुनियाँ नहीं रुकती,
यहाँ हर शख़्स के बिना भी ज़िंदगी आगे बढ़ती है।
कभी ख़ुद को ख़ास समझकर इतना गुरूर मत करना,
किसी के कंधों पर चढ़कर ऊँचा सुरूर मत करना।
तुमसे पहले भी यहाँ कई लोग अपना रुतबा रखते थे,
वक़्त ने सबको सिखाया, अहंकार ज़रूर मत करना।
न तुम्हारे आने से दुनिया में बहारें आई थीं,
न तुम्हारे जाने से राहें कभी ठहर पाई थीं।
हर किरदार यहाँ कुछ पल का मुसाफ़िर बनकर आता है,
मंच वही रहता है, बस भूमिकाएँ बदलती आई थीं।
नेकी करो तो ख़ामोशी से,एहसान जताया न करो,
किसी की मजबूरी को अपनी ताक़त बनाया न करो।
आज तुम्हारे पास है तो कल किसी और का होगा,
मिल जाए जो मुक़ाम,तो ख़ुद को ख़ुदा बनाया न करो।
इसलिए अपने वजूद पर इतना नाज़ मत कीजिए,
किसी के बिना न चलने का अंदाज़ मत कीजिए।
किशन दुनियाँ किसी एक शख़्स की मोहताज नहीं होती
बस कर्म अच्छे रखिए,अहंकार को आवाज़ मत दीजिए।
