रायपुर। श्रीस्वामी बालाजी भगवान की असीम कृपा से प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री दूधाधारी मठ महोत्सव के उपलक्ष्य में श्रद्धेय गुरुदेव ब्रह्मलीन राजेश्री महन्त वैष्णव दास जी महाराज की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर संगीतमय श्रीराम कथा एवं संत सम्मेलन का विराट आयोजन किया गया है।
यह आयोजन कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी (वैष्णवानाम) दिन शनिवार दिनांक 21.11.2026 से मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष षष्ठी दिन रविवार दिनांक 29.11.2026 तक चलेगा।
कथा व्यास के रूप में श्री अयोध्या धाम (उत्तरप्रदेश) से पधारे अनन्त श्री विभूषित श्री स्वामी डॉ. यतिराजाचार्य जी महाराज के श्रीमुख से संगीतमय श्रीराम कथा का रसपान श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।
कथा स्थल : श्री दूधाधारी सत्संग भवन, मठपारा, रायपुर
प्रवचन समय : प्रातः 9 से 12 बजे एवं दोपहर 3 से 6 बजे तक
आयोजन श्री दूधाधारी मठ ट्रस्ट, मठपारा, रायपुर के डॉ. राजेश्री महन्त रामसुन्दरदास जी महाराज एवं न्यासीगण द्वारा किया जा रहा है।
आयोजकों ने सभी धर्मानुरागी बंधुओं से अपील की है कि अपने इष्ट मित्रों सहित सपरिवार पधारकर पुण्य के भागी बनें।

