• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Thursday, November 26, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi Editorials

दक्षिण भारत में मदुरै के दीपथून में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद क्यों बुझी रही आस्था की लौ? उत्तर भारत में कार्तिक पूर्णिमा गुरु नानक जयंती करोड़ों दीप जले सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश,हाईकोर्ट की चेतावनी और संविधान के अनुच्छेद 129,144,25 और 26 की अग्निपरीक्षा! कसौटी पर तमिलनाडु!25 नवंबर को अवमानना याचिका और अब 26-27 नवंबर पर देश की निगाहें!न्यायपालिका की सर्वोच्चता,धार्मिक स्वतंत्रता और सांप्रदायिक सौहार्द पर समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 26, 2026
in Hindi Editorials, Hindi News
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

करोड़ों दीपों के उत्सव में मदुरै का एक दीप बना राष्ट्रीय विवाद! 20 नवंबर के सुप्रीम कोर्ट आदेश की अनदेखी मंदिर प्रशासन बनाम जिला प्रशासन, धार्मिक स्वतंत्रता बनाम न्यायिक सर्वोच्चता धार्मिक सौहार्द की सबसे बड़ी परीक्षा!

क़्या मंदिर ट्रस्टी बोर्ड सुप्रीम कोर्ट से भी ऊपर? मदुरै के दीपथून पर धार्मिक परंपरा बनाम न्यायिक आदेश, तमिलनाडु हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती अधिनियम 1959 की धाराओं 28(1) और 63(ई) पर बड़ा सवाल ! सुप्रीम कोर्ट का आदेश या मंदिर प्रशासन की मर्जी? क्या अब अधिकारियों पर गिरेगी अवमानना की गाज? – एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

RelatedPosts

सुप्रीम कोर्ट का फूड कंपनियों पर बड़ा प्रहार, हर पैकेट पर अलग-अलग लाल चेतावनी के हेक्सागन से खुलेगी पोल! निर्माता से लेकर होलसेलर और रिटेलर नहीं बच सकेंगे जिम्मेदारी से जवाबदेही तय!खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 की धाराएं 23,24,26, 27 और 28 बनाम फूड कंपनियों की जवाबदेही ! लेबलिंग विनियम 2020 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा हस्तक्षेप, संविधान के अनुच्छेद 21 और 47 की भी अग्निपरीक्षा!बच्चों की पोषण साक्षरता और यमुना प्रदूषण पर भी अदालत सख़्त समग्र व्यापक महा- विश्लेषण

योगी आदित्यनाथ की माँ सावित्री देवी की अस्थियों की राख को सरयू नदी में आज विसर्जित की गई

कविता – दिखावे के दानवीर

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर भारत अनादि काल से धार्मिक आस्था,सांस्कृतिक विविधता, भाईचारे और धर्मनिरपेक्षता का अद्भुत प्रतीक रहा है। यहां विभिन्न धर्मों के अनुयायी अपनी-अपनी धार्मिक परंपराओं के अनुसार पर्व मनाते हैं और अनेक अवसरों पर अलग-अलग धर्मों के महापर्व एक ही दिन पड़ने के बावजूद सामाजिक सद्भाव की मिसाल प्रस्तुत करते हैं। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 और 26 धार्मिक स्वतंत्रता तथा धार्मिक संस्थाओं के प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण अधिकार प्रदान करते हैं हालांकि ये अधिकार सार्वजनिक व्यवस्था,नैतिकता स्वास्थ्य और संविधान के अन्य प्रावधानों के अधीन हैं।24 नवंबर 2026 भी ऐसा ही ऐतिहासिक संयोग लेकर आया,जब उत्तर भारत में कार्तिक पूर्णिमा,देव दीपावली और सिख समुदाय के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व मनाया गया,वहीं दक्षिण भारत में भगवान शिव और भगवान मुरुगन की आराधना से जुड़ा कार्तिगई दीपम पर्व मनाया गया। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र मीडिया के हवाले से बताना चाहूंगा क़ि उत्तर भारत के घाटों और गुरुद्वारों में दीपों की अद्भुत रोशनी दिखाई दी,लेकिन तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर एक दीप को लेकर ऐसा कानूनी और प्रशासनिक संघर्ष खड़ा हुआ, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर गंभीर बहस छेड़ दी।इस विवाद का केंद्र तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित एक पत्थर का स्तंभ है, जिसे हिंदू संगठनों और याचिकाकर्ताओं द्वारा प्राचीन ‘दीपथून’ अर्थात दीप स्तंभ बताया जाता है।इस पहाड़ी पर स्थित अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर भगवान मुरुगन के छह पवित्र निवासों में प्रथम माना जाता है। यहां कार्तिगई दीपम के अवसर पर विशाल महादीप जलाने की परंपरा है।मंदिर प्रशासन की ओर से पारंपरिक रूप से उचि पिल्लैयार मंदिर के निकट दीप मंडपम में महादीप जलाया जाता रहा है।दूसरी ओर, याचिकाकर्ताओं का दावा है कि पहाड़ी की चोटी पर स्थित दीपथून पर भी दीप जलाया जाना चाहिए। विवाद इसलिए और संवेदनशील है क्योंकि इस स्तंभ से लगभग 50 मीटर की दूरी पर हजरत सुल्तान सिकंदर बादशाह औलिया की दरगाह और उससे जुड़ा धार्मिक परिसर मौजूद है। मुस्लिम पक्ष की ओर से इस स्थान पर अपने पुराने अधिकार और धार्मिक परंपराओं का हवाला दिया जाता रहा है।इस प्रकार मामला केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि ऐतिहासिक अधिकारों, धार्मिक परंपराओं और दोनों समुदायों के बीच शांति बनाए रखने का भी बन गया है।
साथियों अब सबसे महत्वपूर्ण प्रश्न है कि सर्वोच्च न्यायालय ने वास्तव में क्या आदेश दिया था? 20 नवंबर 2026 को माननीय दो न्यायमूर्तिपीठ ने हिंदू धर्म परिषद बनाम भारत संघ एवं अन्य मामले में महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश पारित किया। इसकी मुख्य याचिका रिट याचिका (सिविल) संख्या 1280/ 2025 थी। इसके साथ एसएलपी (सिविल) संख्या 27891-27910/2026, 27913-27918/ 2026 और 28036/2026सर्वोच्च न्यायालय का अंतरिम आदेश 20 नवंबर 2026 मद्रास हाईकोर्ट का आदेश 24 नवंबर 2026 अवमानना याचिका दाखिल 25 नवंबर 2026 मुख्य सर्वोच्च न्यायालय मामला हिंदू धर्म परिषद बनाम भारत संघ एवं अन्य याचिकाकर्ता अधिवक्ता नामित अधिकारी कलेक्टर निशांत कृष्णा सहित चार अधिकारी संभावित अगली सुनवाई 26 या 27 नवंबर 2026सहित अन्य संबंधित कार्यवाहियां भी जुड़ी थीं।न्यायालय ने 24 नवंबर को कार्तिगई दीपम के अवसर पर विवादित दीपथून पर एक बार के लिए दीप जलाने की अनुमति दी।यह अनुमति मंदिर देवस्थानम द्वारा अधिकृत सीमित दल के माध्यम से दी गई थी। जिला कलेक्टर को समन्वय और निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई तथा मंदिर के कार्यकारी अधिकारी,भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और मदुरै पुलिस आयुक्त से परामर्श करके दल की संरचना निर्धारित करने को कहा गया।आवश्यकता पड़ने पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की सहायता लेने की व्यवस्था भी रखी गई। आम लोगों को पहाड़ी की चोटी पर जाने की अनुमति नहीं थी। दरगाह और मस्जिद में धार्मिक गतिविधियां निर्बाध जारी रखने तथा दीप जलाने के बाद तत्काल लौटने जैसी शर्तें भी निर्धारित की गईं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि न्यायालय ने स्पष्ट किया कि यह अस्थायी अनुमति किसी स्थायी धार्मिक, परंपरागत अथवा संपत्ति संबंधी अधिकार की मान्यता नहीं है। उच्च न्यायालय के 6 जनवरी 2026 के फैसले के संबंधित निष्कर्षों पर भी अंतरिम रोक लगाई गई। यानी सर्वोच्च न्यायालय ने अंतिम विवाद का निर्णय अभी नहीं किया था।
साथियों, 24 नवंबर को मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने भी प्रशासन को महत्वपूर्ण संदेश दिया। पीठ ने डब्ल्यूपी (एमडी) संख्या 33993, 33994, 34002, 34010 और 34012/2026 सहित पांच याचिकाओं पर सुनवाई की।इन याचिकाओं में जिला प्रशासन द्वारा 23 नवंबर को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत जारी प्रतिबंधात्मक आदेश को चुनौती दी गई थी। जिला कलेक्टर निशांत कृष्णा न्यायालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए। हाईकोर्ट ने उन्हें याद दिलाया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करना उनकीजिम्मेदारी है। न्यायालय ने संविधान के अनुच्छेद 144 का उल्लेख करते हुए कहा कि देश के सभी नागरिक और न्यायिक प्राधिकारी सर्वोच्च न्यायालय की सहायता करने के लिए बाध्य हैं। उसने यह भी स्पष्ट किया कि केवल पुनर्विचार याचिका दाखिल कर देने से पहले के आदेश का पालन करने की जिम्मेदारी समाप्त नहीं होती। श्रद्धालुओं को पहाड़ी पर चढ़ने की अनुमति दिए बिना गिरिवलम और उचित स्थानों से दीप दर्शन की सुविधा देने के निर्देश भी दिए गए। इस आदेश के बावजूद विवादित दीपथून पर दीप नहीं जल सका।
साथियों 24 नवंबर की शाम वास्तविक घटनाक्रम ने विवाद को और गंभीर बना दिया।मंदिर के पारंपरिक स्थान उचि पिल्लैयार मंदिर के निकट दीप मंडपम में महादीप जलाया गया, लेकिन विवादित दीपथून अंधेरे में ही रहा। जिला प्रशासन की ओर से यह दलील सामने आई कि प्रशासन ने व्यवस्था कर ली थी, लेकिन मंदिर के ट्रस्टी बोर्ड ने अधिकृत दल को चोटी पर जाकर दीप जलाने की अनुमति नहीं दी। तमिलनाडु हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती अधिनियम, 1959 की धारा 28(1) के अंतर्गत ट्रस्टियों की प्रशासनिक जिम्मेदारियों और धारा 63 (ई) के अंतर्गत धार्मिक संस्थाओं की स्थापित परंपराओं से जुड़े अधिकारों का हवाला दिया गया। लेकिन यहां एक बड़ा कानूनी सवाल पैदा होता है कि जब सर्वोच्च न्यायालय ने एक विशेष अवसर के लिए अंतरिम व्यवस्था निर्धारित कर दी थी, तब क्या मंदिर प्रशासन का आंतरिक निर्णय उस व्यवस्था को निष्प्रभावी कर सकता था? इसका अंतिम उत्तर न्यायालय ही देगा। इस घटना के बाद हिंदू संगठनों और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।हिंदू विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी जताई।पुलिस के साथ तनावपूर्ण स्थिति बनी और लगभग 50 प्रदर्शन कारियों को हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई। दो पुलिसकर्मियों के मामूली रूप से घायल होने की भी सूचना आई।दूसरी तरफ भाजपा नेता तमिलिसाई सुंदरराजन ने कानून मंत्री की आलोचना करते हुए सवाल उठाया कि सर्वोच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश का पालन नहीं होने को लेकर सरकार का रुख क्या है। सरकार की ओर से मंत्री ने यह दलील दी कि मुख्य देवता के निकट पारंपरिक दीप मंडपम में ही महादीप जलाया गया। इस पूरे प्रकरण को राजनीतिक रंग देने के बजाय यह समझना जरूरी है कि धार्मिक भावनाओं के साथ -साथ दूसरे समुदाय की धार्मिक स्वतंत्रता और कानून-व्यवस्था की रक्षा भी राज्य की संवैधानिक जिम्मेदारी है।
साथियों 25 नवंबर 2026 को मामला सीधे सर्वोच्च न्यायालय के सामने पहुंच गया। जिला कलेक्टर की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि 20 नवंबर के आदेश के अनुरूप प्रशासन ने अपनी ओर से व्यवस्थाएं की थीं,लेकिन मंदिर प्रशासन ने स्थापित धार्मिक परंपराओं के विरुद्ध बताते हुए दीपथून पर दीप जलाने की अनुमति नहीं दी। कलेक्टर की ओर से खेद भी व्यक्त किया गया।याचिका कर्ताओं ने इसे न्यायालय के आदेश की जानबूझकर अवहेलना बताते हुए अवमानना कार्रवाई की मांग की।माननीय न्यायमूर्ति पीठ ने तत्काल स्वप्रेरणा से अवमानना कार्रवाई शुरू करने से इनकार करते हुए कहा कि पहले औपचारिक याचिका दाखिल की जाए, उसके बाद अदालत आवश्यक आदेश पर विचार करेगी। न्यायालय ने राज्य सरकार की स्थिति रिपोर्ट को भी रिकॉर्ड पर लेने की बात कही।इसी दिन अधिवक्ता के माध्यम से संविधान के अनुच्छेद 129 तथाअवमानना न्यायालय अधिनियम, 1971 की धाराओं 2(बी) और 12 के तहत अवमानना याचिका दाखिल की। इसमें मदुरै के जिला कलेक्टर, पुलिस आयुक्त, हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के आयुक्त तथा मंदिर के कार्यकारी अधिकारी को संबंधित अधिकारियों के रूप में नामित किया गया। यह याचिका संबंधित एसएलपी (सिविल) संख्या 27891- 27910/2026 की कार्यवाही से जुड़ी बताई गई है। ध्यान रहे,इस संदर्भ संख्या को अलग अवमानना वाद का क्रमांक नहीं समझना चाहिए।25 नवंबर की शाम तक अलग अवमानना वाद संख्या की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं थी। अदालत ने औपचारिक आवेदन और अवमानना याचिका को 26 या 27 नवंबर को सूचीबद्ध करने की संभावना जताई है। इसके अलावा याचिकाकर्ताओं ने दीपथून पर दीप जलाने के लिए प्रभावी निर्देश देने वाला अलग आवेदन भी प्रस्तुत किया है। अदालत ने रजिस्ट्री से दाखिल दस्तावेजों का सटीकता से सत्यापन करने को कहा है।
साथियों,अब विवाद का एक बड़ा हिस्सा ऐतिहासिक साक्ष्यों पर भी निर्भर करेगा। हिंदू पक्ष विवादित स्तंभ को प्राचीन दीपथून मानता है,जबकि पुरातात्विक सर्वेक्षण से जुड़ी सरकारी दलीलों में इसे ब्रिटिश काल के ग्रेट ट्रिगोनोमेट्रिकल सर्वे का सर्वेक्षण स्तंभ बताया गया है। इसके अतिरिक्त 1920 के दशक के पुराने न्यायिक निर्णयों और 1996 के मद्रास हाईकोर्ट के निर्णय का भी उल्लेख होता रहा है। सर्वोच्च न्यायालय ने 20 नवंबर के अंतरिम आदेश में स्पष्ट किया था कि विवादित स्थान की कानूनी प्रकृति, ऐतिहासिक परंपरा और धार्मिक अधिकारों पर अंतिम राय उचित समय पर ही दी जाएगी। इसलिए किसी एक पक्ष के ऐतिहासिक दावे को अभी अंतिम न्यायिक सत्य बताना उचित नहीं होगा।क्या यह केवल धार्मिक विवाद है या राजनीतिक टकराव भी? वास्तविकता यह है कि इसमें दोनों पहलू जुड़ चुके हैं। एक तरफ श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं औरन्यायालय के आदेश के अनुपालन का प्रश्न है, तो दूसरी तरफ दरगाह की निकटता,स्थानीय शांति और प्रशासनिक जिम्मेदारी का प्रश्न है। राजनीतिक दलों द्वारा इसे अपने-अपने वैचारिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत करना भी इस विवाद को और जटिल बनाता है। किसी भी सरकार को यह समझना होगा कि धार्मिक स्वतंत्रता का संरक्षण किसी दूसरे समुदाय के अधिकारों को कमजोर करके नहीं किया जा सकता और सांप्रदायिक सौहार्द के नाम पर न्यायिक आदेशों की उपेक्षा भी स्वीकार्य नहीं हो सकती।
साथियों आगे की कानूनी लड़ाई की दिशा भी स्पष्ट होने लगी है। मुख्य विवाद से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय की कार्यवाहियां जनवरी 2027 के दूसरे सप्ताह में सूचीबद्ध किए जाने का निर्देश है।पक्षकारों को जवाबी हलफनामे और प्रत्युत्तर दाखिल करने के लिए समय दिया गया है तथा आठ सप्ताह में लिखित दलीलें पूरी करने की प्रक्रिया निर्धारित की गई है।लेकिन अवमानना याचिका और नए आवेदन पर 26 अथवा 27 नवंबर को संभावित सुनवाई अलग और तत्काल महत्व रखती है। यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि अवमानना याचिका दाखिल होना दोष सिद्ध होना नहीं है।न्यायालय को यह देखना होगा कि आदेश का वास्तविक अर्थ क्या था,संबंधित अधिकारियों के पास उसका पालन करने की कितनी क्षमता और जिम्मेदारी थी, मंदिर प्रशासन की भूमिका क्या थी और आदेश का जानबूझकर उल्लंघन हुआया नहीं।इसलिए अंतिम निर्णय अथवा दंड की तारीख अभी निश्चित नहीं कही जा सकती।
अतः अगर हम उपयोग पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि भारत की लोकतांत्रिक और संवैधानिक शक्ति इसी में है कि यहां मंदिर की घंटियां,गुरुद्वारे का कीर्तन,मस्जिद की इबादत और अन्य धार्मिक परंपराएं समान सम्मान और सुरक्षा के साथ चल सकें।24 नवंबर को उत्तर भारत के करोड़ों दीपों ने जहां एकता और प्रकाश का संदेश दिया,वहीं तिरुपरंकुंद्रम की घटना ने देश के सामने न्यायपालिका, प्रशासन और धार्मिक संस्थाओं की जवाबदेही का गंभीर प्रश्न खड़ा कर दिया।अब सर्वोच्च न्यायालय के सामने चुनौती है कि वह कानून के शासन, धार्मिक स्वतंत्रता, ऐतिहासिक तथ्यों और सांप्रदायिक सद्भाव के बीच संवैधानिक संतुलन स्थापित करे। क्योंकि भारत में आस्था का प्रकाश तभी स्थायी रहेगा,जब उसके साथ संविधान और न्याय का प्रकाश भी समान रूप से जगमगाता रहेगा।

क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318

eff58c6f 9e3f 47a6 9395 d1b0315a1472

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

सुप्रीम कोर्ट का फूड कंपनियों पर बड़ा प्रहार, हर पैकेट पर अलग-अलग लाल चेतावनी के हेक्सागन से खुलेगी पोल! निर्माता से लेकर होलसेलर और रिटेलर नहीं बच सकेंगे जिम्मेदारी से जवाबदेही तय!खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 की धाराएं 23,24,26, 27 और 28 बनाम फूड कंपनियों की जवाबदेही ! लेबलिंग विनियम 2020 पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा हस्तक्षेप, संविधान के अनुच्छेद 21 और 47 की भी अग्निपरीक्षा!बच्चों की पोषण साक्षरता और यमुना प्रदूषण पर भी अदालत सख़्त समग्र व्यापक महा- विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 26, 2026
0
1

सुप्रीम कोर्ट का फूड कंपनियों पर महाप्रहार, हर पैकेट पर अलग-अलग लाल चेतावनी के हेक्सागन से खुलेगी पोल! निर्माता से...

योगी आदित्यनाथ की माँ सावित्री देवी की अस्थियों की राख को सरयू नदी में आज विसर्जित की गई

योगी आदित्यनाथ की माँ सावित्री देवी की अस्थियों की राख को सरयू नदी में आज विसर्जित की गई

by Page 3 News International Desk
November 26, 2026
0
0

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत मां सावित्री देवी की अस्थियों की राख आज को सरयू नदी में विसर्जित की...

कविता – दिखावे के दानवीर

by Page 3 News International Desk
November 26, 2026
0
0

माता-पिता को पानी न पूछें,भंडारे करवाते हैं,भाई का हक़ मारकर बैठे,दानवीर कहलाते हैं।घर के रिश्तों में ज़हर घोलकर,दुनिया को समझाते...

कविता – मुझे न बाँधिए, मुझे उड़ जाने दीजिए

by Page 3 News International Desk
November 26, 2026
0
0

मुझे न बाँधिए,खुला आसमान पाने दीजिए,जो ख़्वाब हैं दिल में,उन्हें सच बनाने दीजिए।परों में हौसला है,उड़ान भरना सीख लेंगे,राहों में...

भारत-नेपाल के बौद्ध रिश्तों को नई दिशा, महाराज बाबा कालिदास बने विश्व बौद्ध महासंघ के मुख्य संरक्षक

by Page 3 News International Desk
November 26, 2026
0
40

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली नेपाल में 1,000 बेड का अत्याधुनिक अस्पताल और बौद्ध भिक्षुओं...

थाना पंडरी, द्वारा “संवाद से समाधान” कार्यक्रम के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान आयोजित

by Page 3 News International Desk
November 26, 2026
0
2

छत्तीसगढ़चीफ़ ब्यूरो-अनादि पाण्डेयदिनांक 24/11/2026 को थाना पंडरी, रायपुर द्वारा “संवाद से समाधान” कार्यक्रम के अंतर्गत जय हिंद चौक, लोधीपारा में...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
« Oct    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.