महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल अयोध्या के दौरे पर, 11:15 पर पहुंचेंगे राम कथा पार्क हेलीपैड, सबसे पहले हनुमानगढ़ी व राम लला का करेंगे दर्शन पूजन,11:45 पर पहुंचेंगे अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन, अयोध्या जनकपुर सरयू कमला एक्सप्रेस के शुभारंभ के मौके पर रहेंगे मौजूद, दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह वर्चुअल रूप से दिखाएंगे ट्रेन को हरी झंडी, अयोध्या से जनकपुर के लिए रवाना होगी सरयू कमला एक्सप्रेस ट्रेन, तैयारी लगभग पूरी।
CM योगी के दौरे पर कल अयोध्या धाम में बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन
कल सुबह 9 बजे से कार्यक्रम खत्म होने तक अयोध्या धाम में यातायात बदला रहेगा।
- विद्याकुंड से कनीगंज-रायगंज रोड बंद, वाहन आसिफबाग से जाएंगे
- कनीगंज तिराहा से रेलवे स्टेशन की ओर नो एंट्री, स्टेशन के लिए लंगड़वीर-टेढ़ी बाजार-फ्लाईओवर सर्विस लेन से जाएं
- जैन मंदिर तिराहा से कनीगंज की ओर बंद, रामघाट से जाएं
- इकबाल अंसारी आवास तिराहा से रामपथ गमन मार्ग बंद
- श्रीराम अस्पताल तिराहा से स्टेशन की ओर बंद
कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के वाहन टेढ़ी बाजार फ्लाईओवर-स्टेशन के बीच बनी पार्किंग में खड़े होंगे।
