महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
पंचकोसी परिक्रमा, अयोध्या में ट्रैफिक डायवर्जन लागू, 16 जगह बैरियर।
अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा को लेकर यातायात पुलिस ने आंतरिक डायवर्जन प्लान जारी किया है।
जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
19 नवंबर शाम 6 बजे से परिक्रमा और भीड़ समाप्त होने तक डायवर्जन लागू रहेगा।
परिक्रमा मार्ग पर 16 स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इन रास्तों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
लकड़मंडी चौराहा और दुर्गागंज माझा बैरियर से पुराने सरयू पुल की ओर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। वाहन लोलपुर बाईपास से जाएंगे।
हनुमानगुफा चौराहा, लता मंगेशकर चौक और वासुदेव घाट तिराहे की ओर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों को साकेत फ्लाईओवर और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।
आसिफबाग, विद्याकुंड, महोबरा फ्लाईओवर, टेढ़ी बाजार और साथी तिराहे पर भी यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।
उदया चौराहा, गैस गोदाम तिराहा, कटरा तिराहा और राजघाट बंधा तिराहे पर भी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों में 14 पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। इनमें फटिकशिला आश्रम, साकेत पुल, बैकुंठ धाम, बालू घाट मल्टीलेवल पार्किंग, साथी तिराहा और उदया चौराहा प्रमुख हैं।
गोंडा, बस्ती से लखनऊ जाने वाले और लखनऊ-बाराबंकी से गोंडा-बस्ती जाने वाले वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का पालन करने की अपील की है।
अयोध्या।
कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में लूट की वारदात।
नगर पंचायत क्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने प्रतिष्ठित व्यवसायी को निशाना बनाया।
बदमाश व्यवसायी से 28 हजार 500 रुपये लूटकर फरार हो गए।
वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बदमाशों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
पुलिस कार सवार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता का माहौल है।
सीसीटीवी में एक बलेनो कार नजर आई।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।