चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली
छठ महापर्व पर यमुना संरक्षण की पहल को बताया भावनात्मक और महत्वपूर्ण कदम
नई दिल्ली। माँ यमुना को स्वच्छ, निर्मल एवं अविरल बनाने तथा उनका खोया हुआ गौरव वापस दिलाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में दिल्ली सरकार ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चंदन कुमार चौधरी को माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष, विधायकगण एवं मंत्रिगण के साथ यमुना में क्रूज़ के माध्यम से भ्रमण करने का अवसर मिला।
इस अवसर पर विधायक चंदन कुमार चौधरी ने कहा कि हमारी सरकार ने माँ यमुना को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने का संकल्प लिया है। आज की यह पहल उस संकल्प को धरातल पर उतारने की दिशा में एक सकारात्मक और महत्वपूर्ण कदम है।
उन्होंने कहा कि विशेष रूप से छठ महापर्व के पावन अवसर पर यमुना की स्वच्छता एवं संरक्षण का संकल्प और भी अधिक भावनात्मक महत्व रखता है। माँ यमुना का निर्मल स्वरूप हमारी आस्था, संस्कृति और करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है।
विधायक ने इस सराहनीय पहल एवं यमुना पुनरुद्धार के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता तथा जल मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह के प्रति हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि माँ यमुना को स्वच्छ, निर्मल और गौरवशाली बनाने के इस सामूहिक संकल्प में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
जय माँ यमुना! जय छठी मैया!

