छल-कपट बेईमानी का,आखिर एक दिन अंत होगा,
भ्रष्टाचार के हर चेहरे का,पर्दाफाश होगा।
जो आज समझते हैं खुद को, कानून और न्याय से ऊपर,
देर सबेर उनके कर्मों का हिसाब होगा उनके ऊपर
गुनाह करने वालों का तो,अंजाम बुरा होना तय है,
उनके साथ खड़े होने वालों का,बेनकाब होना भी तय है।
जो अन्याय की महफ़िल में,तालियाँ बजाते रहे,
वक्त आने पर वही लोग,अपने कर्मों से घबराते रहेंगे।
गलत का साथ देने वाला,कभी सही नहीं कहलाता है,
अन्याय के साथ चलने वाला,खुद भी दोषी बन जाता है।
जो चुप रहकर अपराधों को,अपनी सहमति देते हैं,
वक्त की अदालत में वे भी,जवाबदेह होते हैं।
धन-दौलत और रसूख से,सच को दबाया नहीं जाता,
झूठ के ऊँचे महलों को,सदा बचाया नहीं जाता।
आज भले ही अपराधों पर,पर्दे हजारों डाल दिए,
कल कर्मों की आँधी ने,सारे नकाब उतार दिए।
इसलिए सच का साथ दो,झूठ का भागीदार मत बनो,
अन्याय के दरबार में जाकर,वफादार मत बनो।
किशन कर्मों का न्याय बड़ा कठोर है,सदा याद रखना,
गलत करने से नहीं,गलत का साथ देने से भी बचना।

