माता-पिता का साया सिर पर तो हर दिन धनतेरस हैँ
आशीर्वाद की छाँव में, हर पल खुशियों की बहार है।
संगिनी का प्रेम साथ हो,हर दिन रूपचौदस का श्रृंगार है,
विश्वास और समर्पण हो,जीवन स्वयं एक त्योहार है।
बच्चों की खिलखिलाहट गूँजे, हर दिन दीपावली हैँ मासूम मुस्कान में जीवन का सबसे सुंदर नज़ारा है।
परिवार एक साथ बैठकर भोजन करे, हर दिन अन्नकूट हैँ
प्रेम परोसा जाता हो,हर निवाला खुशियों का एहसास है।
भाई-बहन के रिश्ते में स्नेह हर दिन भाईदूज का सम्मान
राखी से बढ़कर रिश्तों में,विश्वास और अपनापन महान
रूठने पर मनाना, मुश्किल में एक-दूसरे का हाथ थामना,
रिश्तों की असली दौलतहै,यही जीवन का सच्चा खजाना
दोस्तों की महफ़िल सजती,हर दिन खुशियों का मेला है,
संबंधियों का साथ बना रहे,जीवन रंगोंसे भरा अलबेला है
मित्रों की हँसी में गम भी अपना रास्ता भूल जाता है,
अपनों का साथ हो साधारण दिनभी उत्सव बन जाता है।
त्योहार कैलेंडर की तारीखों से नहीं,रिश्तों से बनते हैं,
दीये केवल मिट्टी के नहीं प्रेम से दिलों में भी जलते हैं।
किशन धन-दौलत से महल,अपनों से घर स्वर्ग बनता है,
रिश्तों में अपनापन हो तो हर दिन दीपावली मनता है

