• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Monday, November 9, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

दीपावली की महानिशा में जागा पूरा विश्व! माँ लक्ष्मी की आराधना क़ी अलौकिक रात और माँ लक्ष्मी का महाआगमन से लेकर संवत 2083 की मुहूर्त ट्रेडिंग तक, मोदी-राजनाथ का सैनिकों को सम्मान और फडणवीस का किसान परिवार से जुड़ाव बना चर्चा का केंद्र! -समग्र व्यापक महा-विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 9, 2026
in Hindi News, Hindi Editorials
0
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

विश्वभर में दीपोत्सव की धूम, भारत के गौरव का वैश्विक उद्घोष! सात समंदर पार तक गूंजा सनातन संस्कृति का जयघोष! महानिशा की रात मां लक्ष्मी के स्वागत में जगमगाया विश्व!

मां लक्ष्मी की कृपा,दीयों की रोशनी से जगमगाया विश्व, भारत की शक्ति और संस्कृति का दिखा विराट स्वरूप !जवानों का शौर्य और किसानों का सम्मान! दीपावली 2026 ने रचा वैश्विक इतिहास; बस्तर से लंदन और टाइम्स स्क्वायर तक भारतीय संस्कृति का महाशंखनाद! – एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र

RelatedPosts

पर्यावरण संरक्षण- प्राकृतिक संसाधनों को माफियाओं से मुक्त कराने शासन प्रशासन की चुनौती: संवैधानिक दायित्व, कानूनी व्यवस्था और मानवता का भविष्य समग्र व्यापक विश्लेषण

बढ़ती आत्महत्याओं की घटनाएं एक वैश्विक चुनौती-राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति 2030 की घोषणा- एक समग्र विश्लेषण

कविता – रिश्तों में अपनापन हो तो हर दिन दीपावली है

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर दीपावली केवल दीप जलाने, मिठाइयां बांटने और आतिशबाजी करने का त्योहार नहीं है,बल्कि यह भारतीय सभ्यता,सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना,आर्थिक समृद्धि, सामाजिक एकता और राष्ट्रीय गौरव का ऐसा महापर्व है, जिसकी रोशनी आज भारत की सीमाओं को पार करके संपूर्ण विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुकी है। दीपावली 2026ने इस वैश्विक पहचान को एक नया आयाम दिया है।अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर से लेकर लंदन,संयुक्त अरब अमीरात,ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर तक करोड़ों भारतवंशियों ने अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़कर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना की। मैं एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र यह बताना चाहूंगा कि,भारत में प्रधानमंत्री का छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के बीच पहुंचना, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का किसान परिवार के साथ जमीन पर बैठकर भोजन करना और शेयर बाजार में संवत 2083 की मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन इस पर्व को आध्यात्मिकता के साथ-साथ राष्ट्रीय,सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से भी विशेष बनाता है। दूसरी ओर सनातन परंपरा की मान्यताओं के अनुसार दीपावली की महानिशा,रात्रि जागरण, अखंड दीप और मां लक्ष्मी के आगमन की प्रतीक्षा ने इस पर्व की धार्मिक महत्ता को और अधिक अलौकिक बना दिया। वस्तुतः दीपावली 2026 भारत की आस्था, शक्ति, संवेदनशीलता और वैश्विक सांस्कृतिक प्रभाव का अद्भुत संगम बनकर सामने आई है।
साथियों बात अगर हम महानिशा की अलौकिक मान्यता मां लक्ष्मी के स्वागत में रात्रि जागरण और अखंड दीप की परंपरा को समझने की करें तो सनातन धर्म में दीपावली की अमावस्या की रात्रि को विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता प्राप्त है।अनेक धार्मिक परंपराओं में इसे महानिशा की रात्रि कहा जाता है। इस रात का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा- अर्चना है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी इस पावन अवसर पर पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और स्वच्छ,प्रकाशमय तथा श्रद्धा से सुसज्जित घरों में सुख- समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती हैं। इसी विश्वास के अंतर्गत अनेक परिवार अपने पूजा कक्ष में माता के स्वागत के लिए विशेष आसन अथवा सेजा सजाते हैं।घरों के मुख्य द्वार से लेकर पूजा स्थल तक दीप प्रज्वलित किए जाते हैं,रंगोली बनाई जाती है और वातावरण को पवित्र बनाया जाता है। कई परिवारों में रात्रि जागरण की परंपरा भी प्रचलित है। भक्त मां लक्ष्मी की आराधना करते हुए भजन, कीर्तन और मंत्र जाप करते हैं।कनकधारा स्तोत्र, लक्ष्मी सूक्त तथा ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद’ जैसे मंत्रों का श्रद्धा पूर्वक पाठ किया जाता है।अनेक घरों में मुख्य पूजा के बाद अखंड दीपक जलाया जाता है, जिसे अगली सुबह तक प्रज्वलित रखने की परंपरा है।यह दीप केवल धार्मिक प्रतीक नहीं,बल्कि निरंतर ज्ञान, सकारात्मकता, आशा और समृद्धि का भी संदेश देता है।यहां यह समझना आवश्यक है कि रात्रि जागरण और सेजा सजाने की परंपराएं अलग- अलग क्षेत्रों तथा परिवारों में भिन्न हो सकती हैं। दीपावली की आध्यात्मिक भावना का मूल संदेश है कि मनुष्य अपने भीतर के अज्ञान, नकारात्मकता अहंकार और दरिद्र विचारों के अंधकार को समाप्त कर सदाचार, परिश्रम और सद्भाव का प्रकाश फैलाए।
साथियों बात अगर हम बस्तर की धरती पर प्रधानमंत्री की दीपावली और नक्सलवाद से मुक्ति का ऐतिहासिक संदेश को समझने की करें तो, 8 नवंबर 2026 की दीपावली भारतीय राष्ट्रीय जीवन के लिए एक विशेष संदेश लेकर आई,जब भारत के प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के बीच दीपावली मनाने पहुंचे।यह केवल एक औपचारिक सरकारी कार्यक्रम नहीं था,बल्कि उन वीर जवानों के प्रति राष्ट्र की कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर था,जिन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा,शांति और नागरिकों के जीवन की रक्षा के लिए कठिन परिस्थितियों में अपना कर्तव्य निभाया है।पीएम ने बस्तर की धरती से जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहली दीपावली है जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है।उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय सुरक्षा बलों के साहस,समर्पण और बलिदान को दिया। कभी नक्सली हिंसा और भय के लिए पहचाने जाने वाले बस्तर में आज विकास, शिक्षा, सड़क, संपर्क और नई संभावनाओं की चर्चा होना अपने आप में एक बड़ा परिवर्तन है।पीएम का लगातार 13 वें वर्ष सुरक्षा बलों के साथ दीपावली मनाना भी इस परंपरा को विशेष महत्व देता है। यह संदेश देता है कि देश के करोड़ों परिवार जब अपने घरों में दीप जलाते हैं,तब सीमाओं और कठिन सुरक्षा क्षेत्रों में तैनात जवान भी राष्ट्र के
परिवार का अभिन्न हिस्सा हैं। दीपावली की खुशियां उनके त्याग और समर्पण के बिना अधूरी हैं।
साथियों बात अगर हम रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का सैनिकों के नाम दीपावली मनाकर दिए गए संदेश सीमाओं पर भी जगमगाई राष्ट्रभक्ति की ज्योति को समझने की करें तो,दीपावली के अवसर पर रक्षामंत्री ने भी भारतीय सेना और विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सैनिकों के अदम्य साहस,अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सराहना की। उनके कार्यक्रम के संबंध में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि रक्षा मंत्री 7नवंबर को बागडोगरा और सुकना सैन्य क्षेत्र पहुंचे थे, जहां उन्होंने जवानों से मुलाकात की, जबकि 8 नवंबर को सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों कोश्रद्धांजलि देने और सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात जवानों से संवाद करने का कार्यक्रम था।सुकना में भारतीय सेना की 33वीं कोर, जिसे त्रिशक्ति कोर के नाम से जाना जाता है, के सैनिकों के साथ उनका संवाद भी इस अवसर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। यह दृश्य भारतीय सैन्य परंपरा की उस भावना को प्रदर्शित करता है जिसमें त्योहारों की खुशियां भी राष्ट्र की सुरक्षा में समर्पित जवानों के साथ साझा की जाती हैं। देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों के लिए दीपावली का अर्थ केवल दीपों की रोशनी नहीं, बल्कि देशवासियों के विश्वास, सम्मान और प्रेम का अनुभव भी है।
साथियों बात अगर हम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की अनूठी पहल: किसान के घर जमीन पर बैठकर मनाई दीपावली कुछ समझने की करें तो,दीपावली 2026 में महाराष्ट्र से आई एक तस्वीर ने सामाजिक संवेदनशीलता और जनसंपर्क की एक अलग मिसाल प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री ने नागपुर जिले की नरखेड तहसील के लोहारी सावंगा गांव में किसान परिवार अरुणाबाई और रामभाऊ बालपांडे के घर पहुंचकर दीपावली मनाई।उन्होंने किसी भव्य सरकारी आयोजन या आलीशान मंच के बजाय किसान परिवार के साथ समय बिताना पसंद किया।परिवार के सदस्यों के साथ जमीन पर बैठकर पारंपरिक भोजन करना इस मुलाकात का सबसे भावनात्मक पक्ष रहा। यह पहल इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि किसान भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ होने के बावजूद अनेक चुनौतियों से जूझते हैं।फसल की लागत,सिंचाई,मौसम की अनिश्चितता,बाजार में उचित मूल्य और ग्रामीण आर्थिक कठिनाइयां उनके जीवन का हिस्सा हैं। ऐसे समय में राज्य के मुख्यमंत्री का सीधे किसान के घर पहुंचना एक प्रतीकात्मक सामाजिक संदेश देता है कि शासन और जनता के बीच दूरी कम होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने भी 8 नवंबर को इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे किसानों के प्रति संवेदनशीलता और उनके कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया। यह प्रसंग दीपावली के वास्तविक संदेश को सामने लाता है कि खुशियां तभी सार्थक हैं जब समाज के अंतिम व्यक्ति को भी उनमें भागीदारी मिले।
साथियों बात अगर हम संवत 2083 की मुहूर्त ट्रेडिंग: शेयर बाजार में शुभारंभ और निवेशकों का उत्साह को समझने की करें तो दीपावली का संबंध केवल धार्मिक आस्था और सामाजिक उत्सव से नहीं, बल्कि भारतीय व्यापारिक परंपरा से भी सदियों पुराना है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 8 नवंबर 2026, रविवार को बीएसई और एनएसई में संवत 2083 के शुभारंभ के अवसर पर विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की गई।सामान्यतः शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहते हैं,लेकिन दीपावली के अवसर पर निवेशकों और कारोबारियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए विशेष कारोबारी सत्र आयोजित किया जाता है। इस वर्ष मुख्य कारोबार का समय दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया था, जबकि प्री-ओपन सत्र 2:05 बजे से शुरू हुआ। इस तरह बाजार में नियमित कारोबार के लिए लगभग 70 मिनटका विशेष अवसर उपलब्ध रहा।बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स लगभग 271 अंक की बढ़त लेकर 81,299 के स्तर पर पहुंचा, जबकि निफ्टी लगभग 40 अंक ऊपर 25,070 के आसपास खुला। शुरुआती कारोबार में दोनों प्रमुख सूचकांकों में सकारात्मक रुख दिखाई दिया। यह उल्लेखनीय है कि मुहूर्त ट्रेडिंग में निवेशक इसे नए वित्तीय वर्ष की शुभ शुरुआत के प्रतीक के रूप में देखते हैं। हालांकि यह समझना भी जरूरी है कि शुभ मुहूर्त में निवेश करना अपने आप में लाभ की गारंटी नहीं है। निवेश के निर्णय कंपनी की वित्तीय स्थिति, बाजार की परिस्थितियों और दीर्घकालिक लक्ष्यों को ध्यान में रखकर ही लेने चाहिए।संवत 2083 की यह शुरुआत भारतीय पूंजी बाजार में परंपरा और आधुनिकआर्थिक व्यवस्था के अद्भुत संगम का प्रतीक बनी।
साथियों बात अगर हम टाइम्स स्क्वायर से लंदन तक: दीपावली बनी विश्व की सांस्कृतिक पहचान को समझने की करें तो,दीपावली 2026 की सबसे बड़ी विशेषताओं में से एक इसका वैश्विक स्वरूप रहा।अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित टाइम्स स्क्वायर से लेकर ब्रिटेन के लंदन, संयुक्त अरब अमीरात, ऑस्ट्रेलिया,सिंगापुर और दुनियाँ के अनेक देशों में बसे भारतीय समुदायों ने इस पर्व को पूरे उत्साह से मनाया।प्रवासी भारतीयों ने अपने घरों, मंदिरों और सामुदायिक केंद्रों को दीपों, रंगोली और आकर्षक सजावट से रोशन किया।धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक आयोजन, पारंपरिक संगीत,नृत्य, सामूहिक भोज और सामाजिक मिलन समारोह भी आयोजित किए गए।विशेष बात यह है कि अब दीपावली केवल भारतीय मूल के लोगों तक सीमित नहीं रह गई है। अनेक देशों में स्थानीय नागरिक,विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि और विदेशी संस्थाएं भी इस उत्सव में भागीदारी करती हैं।यह भारत की सांस्कृतिक कूटनीति और वैश्विक पहचान को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।भारतीय संस्कृति का यह प्रकाश दुनिया को परिवार,सद्भाव,शांति,सहअस्तित्व और सकारात्मकता का संदेश देता है। दीपावली की वैश्विक लोकप्रियता इस बात का प्रमाण है कि सांस्कृतिक विरासत की शक्ति भौगोलिक सीमाओं से कहीं अधिक व्यापक होती है।
साथियों बात अगर हम दीपावली 2026 का व्यापक संदेश: आस्था,राष्ट्र सुरक्षा, किसान सम्मान और आर्थिक समृद्धि का संगम को समझने की करें तो,समग्र रूप से देखें तो दीपावली 2026 ने चार महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संदेश दिए हैं।पहला,देश की सुरक्षा और शांति के लिए सैनिकों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।दूसरा, किसानों और ग्रामीण समाज के साथ सत्ता तथा शासन का संवेदनशील जुड़ाव आवश्यक है। तीसरा, भारतीय आर्थिक व्यवस्था में परंपराओं और आधुनिक निवेश संस्कृति का समन्वय देश की आर्थिक चेतना को नई दिशा देता है। चौथा, सनातन संस्कृति की आध्यात्मिक विरासत आज वैश्विक स्तर पर भारत की विशिष्ट पहचान बन रही है। प्रधानमंत्री का बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाना, रक्षा मंत्री का सैनिकों के बीच पहुंचना, मुख्यमंत्री का किसान परिवार के साथ भोजन करना और शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन इन सभी घटनाओं को एक सूत्र में पिरोता है। यह सूत्र है राष्ट्र के प्रति समर्पण, समाज के प्रति संवेदनशीलता और भविष्य के प्रति सकारात्मक विश्वास।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि दीपावली 2026 ने यह सिद्ध किया कि भारत का यह महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एक जीवंत सभ्यता का वैश्विक परिचय है। बस्तर के जंगलों से लेकर देश की सीमाओं तक, महाराष्ट्र के किसान के घर से लेकर मुंबई के शेयर बाजार तक और भारत के गांवों से लेकर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर तक इस पर्व ने एक ही संदेश प्रसारित किया है कि अंधकार कितना भी गहरा क्यों न हो,आस्था, साहस,परिश्रम और एकता का दीप उसे पराजित कर सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा, भगवान गणेश का आशीर्वाद, सैनिकों का अदम्य साहस, किसानों का परिश्रम और निवेशकों का विश्वास मिलकर एक सशक्त, समृद्ध और शांतिपूर्ण भारत की कल्पना को साकार करने की प्रेरणा देते हैं। यही दीपावली 2026 का वास्तविक वैश्विक संदेश है, दीप केवल घरों में नहीं, बल्कि हर हृदय, हर गांव, हर सीमा और हर राष्ट्र के भविष्य में जलना चाहिए।

क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318

c4eae9ef 97d6 4e22 945c 8bc0c0e7b779

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

पर्यावरण संरक्षण- प्राकृतिक संसाधनों को माफियाओं से मुक्त कराने शासन प्रशासन की चुनौती: संवैधानिक दायित्व, कानूनी व्यवस्था और मानवता का भविष्य समग्र व्यापक विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 9, 2026
0
4

पर्यावरण संरक्षण केवल एक नीति विषय नहीं बल्कि नैतिक, संवैधानिक, सामाजिक और मानवीय दायित्व बन चुका है। प्राकृतिक संसाधनों को...

बढ़ती आत्महत्याओं की घटनाएं एक वैश्विक चुनौती-राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति 2030 की घोषणा- एक समग्र विश्लेषण

by Page 3 News International Desk
November 9, 2026
0
2

सभी देशों को आत्महत्या रोकथाम को अपनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति का हिस्सा बनाना समय की माँग आत्महत्या केवल व्यक्तिगत समस्या...

कविता – रिश्तों में अपनापन हो तो हर दिन दीपावली है

by Page 3 News International Desk
November 9, 2026
0
2

माता-पिता का साया सिर पर तो हर दिन धनतेरस हैँआशीर्वाद की छाँव में, हर पल खुशियों की बहार है।संगिनी का...

कविता – कुछ पाने की चाह में बहुत कुछ गंवाना पड़ता है

by Page 3 News International Desk
November 9, 2026
0
2

बिना खोए जीवन में कुछ हासिल नहीं होता,त्याग की अग्नि में तपे बिना व्यक्तित्व निख़ार नहीं होता।मंजिलों को पाने का...

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिले संगम विहार विधायक चंदन कुमार चौधरी, दीपावली की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मिले संगम विहार विधायक चंदन कुमार चौधरी, दीपावली की दी शुभकामनाएं

by Page 3 News International Desk
November 8, 2026
0
4

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली नई दिल्ली: संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चंदन...

विनम्रता मानव जीवन का बहुमूल्य श्रंगार,श्रेष्ठ गुणवत्ता अस्त्र

by Page 3 News International Desk
November 8, 2026
0
2

भारतीय संस्कार और भारत की मिट्टी के प्रभाव से भारत विनम्रता के विस्तार में अग्रसर - एडवोकेट किशन सनमुखदास भावननी...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
« Oct    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.