चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली
नई दिल्ली: संगम विहार विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चंदन कुमार चौधरी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता से आत्मीय भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक चंदन कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार दीपावली जैसे पारंपरिक त्योहारों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं की गरिमा को बढ़ावा देने के साथ-साथ दिल्ली को स्वच्छ, सुरक्षित एवं विकसित बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।
इस अवसर पर मनोनीत निगम पार्षद श्री रोहतास बिधूड़ी, जिला महामंत्री श्री अमित बिधूड़ी एवं श्री प्रभास चंद्र भी उपस्थित रहे।
विधायक चंदन कुमार चौधरी ने कामना की कि दीपावली का पावन पर्व दिल्ली के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का नया प्रकाश लेकर आए।
