महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या आएंगे।l
अखिलेश यादव अपनी पत्नी एवं सांसद डिंपल यादव के साथ रामनगरी पहुंचेंगे।
. दोनों हनुमानगढ़ी और राम मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे।
सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर बजरंगबली का आशीर्वाद लेंगे।
इसके बाद राम मंदिर में प्रभु श्रीराम और माता जानकी का दर्शन करेंगे।
अखिलेश यादव संत-महंतों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद भी लेंगे।
दर्शन-पूजन के बाद संतों के साथ प्रसाद ग्रहण करने का भी कार्यक्रम है।
अखिलेश यादव ने अपने पिछले अयोध्या दौरे के दौरान पवन पांडेय से दर्शन के लिए तारीख तय करने को कहा था।
उन्होंने कहा था कि तारीख तय करें, वह अयोध्या आकर दर्शन जरूर करेंगे।
पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने 12 दिसंबर को अखिलेश यादव के अयोध्या आगमन की जानकारी दी है। समाजवादी पार्टी की ओर से उनके भव्य स्वागत की तैयारी की जाएगी।
