जो खोया, उसका ग़म नहीं,
बीते कल का अब मातम नहीं,
जो मिला है,वह कमाल है,
मेरे हिस्से का वही तो ख़याल है।
जो छूट गया, उसे जाने दिया,
हर दर्द को मुस्कान में पिरो लिया,
जो पास है,उसकी क़द्र करूँ,
हर पल को जीकर अमर करूँ।
जो नहीं है, वह एक ख़्वाब है,
जिसकी चाहत में दिल बेताब है,
पर जो मिला है,वह लाजवाब है,
मेरी ज़िंदगी का सबसे सुंदर जवाब है।
न शिकायत है,न कोई शिकवा,
न बीते कल का कोई गिला,
जो आज मिला,वही अनमोल है,
हर साँस में खुशियों का बोल है।
खोने से सीखा, पाने का मान,
किशन संघर्ष से पाया,जीवन का ज्ञान,
जो मिला है, उसे दिल से सँवारूँ,
हर हाल में शुक्रगुज़ार रहूँ।

