बहस में अक्सर अहंकार,
सत्य पर कर जाता है प्रहार,
हर कोई स्वयं को सही बताता,
पर सत्य रह जाता है लाचार।
बातचीत में मन खुलते हैं,
विचारों के दीप प्रज्वलित होते हैं,
जहाँ प्रश्नों का सम्मान होता है,
वहाँ सत्य के दर्शन होते हैं।
बहस में जीत की चाह रहती,
रिश्तों में अक्सर दरार रहती,
बातचीत में समझ की राह,
दिलों के बीच बहार रहती।
बहस पूछती है कौन सही,
बातचीत पूछती है क्या सही,
एक में अहम का शोर उठता,
दूजी में विवेक की रोशनी।
शब्दों को हथियार न बनाओ,
संवाद से रिश्ते महकाओ,
किशन जीत किसी को हराने में नहीं,
सत्य को मिलकर अपनाने में पाओ।

