परिवार में किसी एक की आस्था,
बन जाती है सबकी रक्षा की परिभाषा।
उसके विश्वास की पावन ज्योति,
हर संकट में जगाती है आशा की ज्योति।
एक हृदय में जब श्रद्धा जागती है,
पूरे परिवार की शक्ति बन जाती है।
उसकी प्रार्थना में ऐसा प्रभाव होता है,
हर कठिन राह में विश्वास का भाव होता है।
जब एक सदस्य प्रभु को पुकारता है,
परिवार का हर कोना आशीष से निखरता है।
उसकी भक्ति बनती है अदृश्य दीवार,
जो संकटों से करती है परिवार का बचाव अपार।
आस्था के धागे जब रिश्तों में बंधते हैं,
परिवार के मन प्रेम से एक होते हैं।
एक की श्रद्धा सबका संबल बन जाती है,
हर विपदा में हिम्मत की मशाल जलाती है।
निष्ठा की शक्ति को कभी कम न आँकना,
एक की भक्ति में पूरे परिवार का सुख मानना।
किशन जहाँ विश्वास और प्रेम का संगम होता है,
वहाँ परिवार का हर सदस्य सुरक्षित महसूस करता है।

