कीचड़ का कारण भी जल है,
निर्मलता का आधार भी जल है,
प्रकृति का यह गहरा संदेश,
हर अंधकार में छिपा प्रकाश भी है।
आत्मा को मैला करता मन,
जगाता भीतर छल का दर्पण,
लोभ-मोह जब मन पर छाते,
निर्मल भाव भी धुँधले हो जाते।
यही मन जब विवेक जगाए,
सत्य की राह हमें दिखाए,
करुणा,प्रेम और क्षमा अपनाकर,
आत्मा को पवित्र बनाए।
मन चाहे तो विष घोल दे,
मन चाहे तो अमृत घोल दे,
एक ही सोच पतन कराए,
एक ही सोच जीवन महकाए।
इसलिए मन को शुद्ध बनाना,
अंतर में सद्भाव जगाना,
दोष भी मन,उपचार भी मन,
आत्मा का सच्चा आधार भी मन।
मन को दोष न दो,मन को दिशा दो,
अंतर के मैल को धोकर,आत्मा को नई आभा दो।
किशन जिस मन से जीवन में कीचड़ फैलता है,
उसी मन से पवित्रता का कमल भी खिलता है।

