महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
7 नवंबर को होगा दसवां दीपोत्सव: रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियां तेज, प्रशासन ने शुरू की तैयारियों की समीक्षा।
डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण: डीएम शशांक त्रिपाठी, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने राम की पैड़ी और रामकथा पार्क का निरीक्षण किया।
झांकियों और शोभायात्राओं का होगा आयोजन: दीपोत्सव में झांकियों के साथ शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी।
राम की पैड़ी पर दिखेगा विशेष शो: इस बार राम की पैड़ी के शो को नया स्वरूप देने की तैयारी, पारंपरिक संस्कृति और सुंदरता पर भी रहेगा जोर।
10 लाख दीयों की आपूर्ति पूरी: दीपोत्सव के लिए अब तक करीब 10 लाख दीये पहुंच चुके हैं, एक सप्ताह में सभी दीयों की आपूर्ति का लक्ष्य।
स्थानीय कुम्हारों से खरीदे जा रहे दीये: माटी कला बोर्ड और खादी ग्रामोद्योग विभाग से मिली सूची के आधार पर स्थानीय कुम्हारों से दीयों की खरीद की जा रही है।
नगर निगम ने तेज की व्यवस्थाएं: साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, लाइटिंग, पेयजल और शौचालयों की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
482 बायो टॉयलेट की व्यवस्था: राम की पैड़ी और अयोध्या धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 482 अस्थायी बायो टॉयलेट संचालित हैं।
सुरक्षा के लिए व्यापक ट्रैफिक प्लान: श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पार्किंग और रूट डायवर्जन की योजना तैयार, पुलिस बल की सेक्टर और जोन में तैनाती होगी।
सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी: राम की पैड़ी, राम मंदिर, हनुमानगढ़ी और अन्य प्रमुख स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए कैमरों से निगरानी की जाएगी।

