ज़िंदगी के गणित में मेहनत का बड़ा स्थान होता है,
लगन से सींचा हर सपना एक दिन आसमान होता है।
ईमानदारी की राह पर जो शख़्स कदम बढ़ाता है,
वक़्त भी उसके हौसलों के आगे सिर झुकाता है।
मेहनत की शक्ति से इंसान इतिहास बना देता है,
अपनी लगन से किस्मत का हर पन्ना सज़ा देता है।
जो शून्य समझे जाते हैं दुनियाँ की नज़रों में,
समर्पण उन्हें भी चमका देता है कामयाब सितारों में।
सहनशीलता सिख़ाती है मुश्किल में मुस्कुराना,
गिरकर भी हौसलों के दम पर फिर उठते जाना।
जो धैर्य रखकर संघर्षों की हर चोट सह जाते हैं,
वही लोग अपनी मंज़िल के इतिहास रच जाते हैं।
समर्पण भाव हो दिल में तो पत्थर भी पिघलता है,
मेहनत का दीपक जलने पर अँधियारा भी ढलता है।
ईमानदारी,लगन और धैर्य का जो मेल बिठाते हैं,
वे जीवन के कठिन गणित को भी आसान बनाते हैं।
ज़िंदगी के गणित में ये गुण क़माल कर जाते हैं,
शून्य को भी मेहनत के दम पर दस बना जाते हैं।
किशन जो कर्म,सत्य और समर्पण क़ो आधार बनाते हैं
वे अपनी मेहनत से ही अपनी तक़दीर लिख जाते हैं।

