ज़िंदगी अनंत संभावनाओं का खुला आसमान है,
हर नई सुबह अपने संग लाती नया अरमान है।
बस सही दिशा में कर्मों के दीप जलाते रहो,
मंज़िल मिलेगी एक दिन,यही प्रयासों का सम्मान है।
राहों में कितने ही मोड़ आएँ,हौसला टूटने न देना,
मुश्किलों के घने अँधेरों में उम्मीद छूटने न देना।
हर ठोकर में छिपा है अनुभव,हर संघर्ष में ज्ञान,
अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते कदमों को रुकने न देना।
संभावनाओं के द्वार खुलते हैं,जब संकल्प जगाते हैं,
मेहनत के मोती ही जीवन में सफलता बनकर आते हैं।
सोच को ऊँची उड़ान दो,कर्मों को नई पहचान,
सच्ची लगन के पथिक ही इतिहास नया रच जाते हैं।
न समय की सीमा बाँध सके,न बाधाएँ रोक सकें,
दृढ़ निश्चय के आगे मुश्किलें भी राह बदल सकें।
बस भटकाव छोड़कर अपने उद्देश्य पर ध्यान धरें,
तो सूनी राहों में भी सफलता के फूल खिल सकें।
ज़िंदगी संभावनाओं का सागर,हम इसके नाविक हैं,
अपने सपनों के निर्माता,अपनी राह के पथिक हैं।
किशन सार्थक प्रयासों की धारा को निरंतर बहने दो,
सही दिशा में बढ़ते कदम भविष्य के असली शिल्पकार हैं

