महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा अयोध्या पहुंचे।
महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह दूसरा मौका होगा, जब वह रामलला के दर्शन करेंगे।
हिमंत बिस्वा सरमा ने भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने बताया कि वह श्रद्धांजलि देने के लिए बस्ती जा रहे हैं।
कोलकाता में पूजा पंडाल में हुई घटना पर उन्होंने दुख व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है और इस मुश्किल घड़ी में सभी प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं।
हिमंत बिस्वा सरमा के मुताबिक, सरकार की ओर से चिकित्सा समेत जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव के अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी।
अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि उनमें अयोध्या से चुनाव लड़ने की ताकत नहीं है।मुख्यमंत्री असम सरकार श्री हेमंत बिस्वा शर्मा जी के अयोध्या आगमन पर भेंट मुलाकात कर स्नेह स्वरूप श्री हनुमान जी महाराज का आशीर्वाद एवं प्रसाद प्रदान करते हुए मुख्य वरिष्ठ पुजारी हनुमानगढ़ी एवं श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत श्री हेमंत दास जी महाराज ने किया स्वागत अभिनन्दन


