
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
यश म्यूजिकल ट्रस्ट द्वारा गरबा एवं डांडिया उत्सव का आयोजन पारंपरिक तरीके से द्वितीय नवरात्रि दिन सोमवार को बड़ा रमना स्थित क्रिस्टल कॉटेज गेस्ट हाउस में किया गया जिसमें हमारे अयोध्या की जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह जी पूर्व महापौर जी की धर्मपत्नी वंदना उपाध्याय जी एवं माननीय विधायक जी के प्रतिनिधि के रूप में उनके सुपुत्र माननीय अमल गुप्ता जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तत्पश्चात् आए हुए अतिथियों एवं 108 महिला शक्ति द्वारा 108 दियों की महा आरती नवरात्रि के पावन अवसर पर करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
तत्पश्चात संस्था के बच्चों (लक्ष्मी नंदिनी अमिता अंक्षिता हर्षिता) द्वारा गणेश वंदना एवं देवी नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह जी द्वारा बच्चों के कार्यक्रमों को बहुत ही सराहना दी और उनको आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हुए आशीर्वाद स्वरुप बताया कि बच्चे हमारे पारंपरिक सांस्कृतिक भविष्य हैं इनको आगे बढ़ाने की प्रेरणा संस्था द्वारा मिल रही है उसके लिए संस्था को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। पूर्व महापौर धर्मपत्नी वंदना उपाध्याय जी द्वारा कहा गया कि इस तरह के कार्यक्रमों को प्रेरणा का स्रोत कहा जाए तो अतिशयोक्ति नहीं होगी आपको जब भी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किसी भी चीज की आवश्यकता को तो आप जरूर हमें बताएं हमारा पूरा सहयोग आपके साथ है। माननीय विधायक के प्रतिनिधित्व के तौर पर उनके सुपुत्र अमल गुप्ता जी द्वारा कहा गया कि आपकी संस्था हमेशा ही अयोध्या का गौरव रही है संस्था द्वारा जितने भी संस्कृति और समाज के लिए कार्य किए जाते हैं वह सभी के लिए प्रेरणादाई है। मां दुर्गा की महा आरती के पश्चात सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं बुके देखकर सम्मानित किया गया।गरबे की धूम के साथ बहुत सारे गेम और सरप्राइज गिफ्ट के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया विशिष्ट सहयोगी के रूप में कार्यक्रम में भरत कुंड महोत्सव न्यास के अध्यक्ष अंजनी पांडे और उपाध्यक्ष अमरीश पांडे जी एवं कला संस्कृति महाकुंभ के अध्यक्ष एस बी सागर जी का भी आगमन हुआ उन्होंने सभी बच्चों को बहुत बधाई दी एवं सम्मान ग्रहण किया।प्लेवे मोंटेसरी स्कूल के प्रबंधक सुप्रीत कपूर जी द्वारा संस्था के कार्यों को विस्तृत रूप से प्रेरणा परक कहा गया और ऐसे ही कार्यक्रम आगे बढ़ते रहें इसकी सराहना की गई संस्था द्वारा सुप्रित जी को सम्मानित किया गया।व्योमिका सहायता समूह की अध्यक्ष एकता भटनागर जी एवं सचिव विजय लक्ष्मी जी ने कार्यक्रम की बहुत सराहना की और अपनी पूरी टीम के साथ गरबा उत्सव का हिस्सा बनी कार्यक्रम के अंत में मंच द्वारा आप दोनों का सम्मान हुआ।बहुत ही खूबसूरत तरीके से मंच संचालन आन्या जी एवं अंतरिक्ष ने करके कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये।किया। इसमें बेस्ट कपल विनर का अवार्ड श्रीमान एवं श्रीमती जयप्रकाश को दिया गया, बेस्ट कॉस्ट्यूम विनर की विजेता थी मीना जी और बेस्ट फीमेल डांस का अवार्ड गया सृष्टि को और बेस्ट वाले डांस कर शिवम आपको दिया गया। बेस्ट गरबा क्वीन बनी नव्या पांडे और ढेर सारे सरप्राइज गिफ्ट दिए गए । कंटेंट क्रिएटर अवार्ड प्रखर मौर्य,आशुतोष वर्मा, शुभम चौरसिया, दिव्यांशी, आकृति, पारुल, अंजलि को दिया गया उसके साथ डिजिटल पार्टनर की कीर्ति घर द्विवेदी एवं सपोर्टिंग पार्टनर ए डी एस टीम से अंतरिक्ष श्रीवास्तव जी रहे सभी को मोमेंटो अंगवस्त्र एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। अपनी खूबसूरत कला का प्रदर्शन कर रंगोली से मंच को सजाया मृनाली वर्मा ने।
संस्था की अध्यक्ष संगीता आहूजा जी ने बताया कि संस्था का उद्देश्य हमेशा यही रहता है कि वह अपनी पारंपरिक चीजों को बढ़ावा देते रहे और नित्य नए आयोजन करते हुए अपनी संस्कृति को जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश और देश में स्थापित करें। इसी के अंतर्गत कई आयोजन संस्था द्वारा किए जाते हैं जिसमें इस बार गरबा और डांडिया काआयोजन किया गया जो कि हर साल किया जाता है । संस्था के कोषाध्यक्ष सुमिष्ठा मित्रा ने कहा कि संस्था द्वारा जितना कार्य संस्कृति को लेकर किया जाता है उतना ही समाज को लेकर भी हम संकल्पित हैं करने के लिए उसके अंतर्गत हम अपनी संस्कृति को बढ़ाने के लिए तो परंपरागत कार्य करते हैं इसके अलावा हम अपने समाज में महिला सम्मान बच्चों की शिक्षा पशुओं के भोजन और सुरक्षा से लेकर अनेक कार्य भी करते रहते हैं। संस्था की वरिष्ठ सदस्यों में मदनलाल आहूजा, मेनका सिंह शांति डेवलपमेंट फाउंडेशन अध्यक्ष, रत्ना जायसवाल मैत्री इनरवियर क्लब पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्णालता शुक्ला, रामकुमार,देव मित्रा,यश कुमार, उन्नति मित्रा , श्वेता आहूजा,अभिषेक सेन , श्रीकांत आदि लोगों का सहयोग रहा। इसके साथ ही अनेक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।