महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के प्राकट्य की मंगलमयी बेला में अयोध्याधाम के पूज्य संत-महंतों एवं साधु-संतों की गरिमामयी उपस्थिति ने संपूर्ण वातावरण को राममय एवं भक्तिमय बना दिया।
इस पावन अवसर पर श्री तुलसीदास रामलीला समिति के कोषाध्यक्ष, बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर श्रीमहंत अवधेश कुमार दास जी महाराज, महामंत्री स्वामी श्री संजय दास जी महाराज, महंत बलराम दास जी महाराज हनुमानगढ़ी, उपाध्यक्ष नागा रामलखन दास जी महाराज, श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर महंत श्री हेमंत दास जी महाराज, महासचिव निर्वाणी अनी महंत सत्यदेव दास जी महाराज, महंत एम.बी. दास जी महाराज, महंत हरिभजन दास जी महाराज, महंत शशिकांत दास जी महाराज, महंत कामता शरण जी महाराज (सिय-पिया निवास), महंत धनुषधारी शुक्ला जी, पुजारी अनिल दास जी, बाबा विराट दास जी, घनश्याम दास जी, तन्मय दास जी, शशि दास जी, श्री के.पी. शाही जी (गोरखपुर) एवं सचिव श्री शिवम श्रीवास्तव जी सहित बड़ी संख्या में पूज्य संत-महंत एवं श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।


