
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
जनसुनवाई के दौरान आए प्रार्थना पत्र पर जिलाधिकारी ने तत्काल संज्ञान लिया।
डाभासेमर निवासी वृद्ध दिव्यांगजन शिवमूर्ति पांडेय ने श्रवण यंत्र उपलब्ध कराने की मांग की थी।
उन्होंने जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के समक्ष जनसुनवाई में प्रार्थना पत्र दिया था।
डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विभाग ने पात्रता के अनुसार आवश्यक औपचारिकताएं तत्काल पूरी कीं।
इसके बाद आज जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शिवमूर्ति पांडेय को श्रवण यंत्र प्रदान किया।
डीएम ने कहा कि जनकल्याणकारी और दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि कोई भी पात्र लाभार्थी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहे।
श्रवण यंत्र मिलने पर शिवमूर्ति पांडेय ने खुशी जताते हुए जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।