महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका लापता, अपहरण का मुकदमा दर्ज
अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से छह वर्षीय बालिका दिव्या लापता हो गई।
घटना 25 सितंबर की शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है।
बालिका बस्ती जिले के थाना खंडौली क्षेत्र निवासी नेहा पत्नी दीपक की पुत्री है।
परिजनों के मुताबिक, दिव्या स्टेशन से अचानक लापता हो गई।
मामले की सूचना मिलने के बाद जीआरपी अयोध्या कैंट पुलिस ने जांच शुरू की।
26 सितंबर को अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया।
पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 34/2026 दर्ज किया है।
मामले में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत कार्रवाई की गई है।
जीआरपी बालिका की बरामदगी और घटना में शामिल व्यक्ति की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि दिव्या के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या जीआरपी को सूचना दें।

