कभी किसी की कीमत,उसके जाने के बाद मत समझना,
जो पास है आज,उसे कल की यादों में मत ढूँढ़ना।
मुस्कान जो आज मिली है,उसे आज ही अपना लेना,
रिश्तों के अनमोल पलों को जी भरकर सजा लेना।
जो हाथ आज थामे हैं,उन्हें यूँ ही छोड़ मत देना,
जो दिल तुम्हें चाहता है,उसे कभी तोड़ मत देना।
कल तस्वीरों में ढूँढ़ोगे,तो आँखें नम हो जाएँगी,
आज की छोटी-सी उपेक्षा,कल बड़ी कमी बन जाएगी।
किसी की खामोशी में छिपा प्यार पहचान लिया करो,
जो अपना है उसके दिल का हाल जान लिया करो।
हर रिश्ता वक्त की धूप में धीरे-धीरे ढलता है,
मगर सच्चा साथ छूट जाए तो जीवन भर खलता है।
फूल जब शाख पर हों,तब उनकी खुशबू महसूस करो,
अपने जो साथ खड़े हैं,उनका दिल से सम्मान करो।
मुरझाए फूलों पर फिर चाहे कितना भी प्यार लुटाओ,
बीता हुआ मौसम लौटे नहीं,चाहे लाख पुकार लगाओ।
इसलिए जो आज तुम्हारे पास हैं,उन्हें खास समझो,
उनकी मौजूदगी को जीवन का सुंदर एहसास समझो।
किशन कल पछतावे की आग में रिश्ते मत जलने देना,
जो अनमोल हैं आज,उन्हें आज ही संभाल लेना।
