महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
पूर्वांचल परिक्षेत्र के डीआईजी होमगार्ड प्रमोद कुमार पाल आज अयोध्या पहुंचे।
डीआईजी दो दिन अयोध्या में रहकर विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे।
पहले दिन कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय की व्यवस्थाओं और विभागीय कार्यों की जानकारी ली जाएगी।
दूसरे दिन अधीनस्थ अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक होगी।
बैठक में चल रहे कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।
होमगार्ड भर्ती को लेकर डीआईजी ने बताया कि नई भर्ती प्रक्रिया जारी है।
नई भर्ती पुलिस भर्ती बोर्ड यानी UPPRPB के माध्यम से कराई जा रही है।
भर्ती पूरी होने के बाद होमगार्ड बल की संख्या पूरी होगी, जिससे ड्यूटी व्यवस्था और सुचारू होने की उम्मीद है।
राम मंदिर की सुरक्षा और कानून व्यवस्था में होमगार्ड की तैनाती स्थानीय जरूरत के अनुसार डीएम और एसएसपी स्तर से तय की जाती है।