महेंद्र त्रिपाठी
रामनगरी अयोध्या से जुड़ने जा रहा है सदी के महानायक बिग-बी अमिताभ बच्चन नाम जिनका का खास रिश्ता अपने पिता एवं महान कवि डॉ. हरिवंशराय बच्चन से है अब उनकी स्मृति में अयोध्या में मेमोरियल बनवाने की तैयारी शुरू हो गई है।
जिसे अयोध्याधाम के
दशरथ पथ के किनारे अभिनंदन लोढ़ा ग्रुप के द्वारा सरयू प्रोजेक्ट में करीब 15 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी गई है। जिसे अब
डॉ. हरिवंशराय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट ने मेमोरियल निर्माण के लिए अयोध्या फैज़ाबाद विकास प्राधिकरण (ADA) में मानचित्र स्वीकृति की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
ADA सचिव राजेश कुमार मिश्रा के मुताबिक प्रारंभिक प्रक्रिया के तहत 15 दिन के भीतर आपत्तियां मांगी गई हैं।
अयोध्या में दशरथ पथ के किनारे पहले से ही फाइव स्टार होटल और आधुनिक आवासीय परियोजनाओं का निर्माण जारी है। ऐसे में अमिताभ बच्चन का यह प्रस्ताव रामनगरी के आकर्षण को और बढ़ा सकता है।
