
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
फैजाबाद के पूर्व सांसद डॉ निर्मल खत्री की धर्मपत्नी श्रीमती बीना खत्री (74 साल) का आज निधन हो गया। उनके निधन पर कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर एक शोक सभा आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह ने किया तथा संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता शीतला पाठक ने किया बैठक में उपस्थित कांग्रेस जनों ने 2 मिनट का मौन रख श्रीमती बीना खत्री की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया
श्री पाठक ने बताया वह लखनऊ में अपने बेटे के पास रह रही थी और मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
कैंसर पीड़ित बीना जी का काफी समय से इलाज चल रहा था। बीना जी का पार्थिव शरीर लखनऊ से यहां फैजाबाद निर्मल जी के बजाजा स्थित आवास पर लगभग 6:00 बजे आएगी, उनका अंतिम संस्कार दिनांक 14 सितंबर सुबह 10:30 बजे बजाज स्थित आवाज से जमथरा घाट के लिए प्रस्थान करेगी । मालूम हो कि बीना जी वरिष्ठ पत्रकार हरि कृष्ण अरोड़ा की बहन हैं।
ईश्वर बीना जी की आत्मा को शांति और निर्मल जी के परिवार को यह पहाड़ जैसा दुःख सहन करने की शक्ति दे।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में महानगर अध्यक्ष सुनील कृष्णा गौतम,कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह,रामदास वर्मा, पीसीसी सदस्य उग्रसेन मिश्रा, महेश वर्मा,कबिन्द्र साहनी, सेवादल जिला अध्यक्ष फ्लावर नकवी दानिश जिया मंसाराम यादव राम अवध पासी, धर्मेंद्र सिंह फास्टर अशोक राय सुरेंद्र सिंह सैनिक राजकुमार पांडे आदि प्रमुख लोग रहे
