महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन,अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 8 सितंबर के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। जीआईसी ग्राउंड अयोध्या में दोपहर मे कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के दौरान शहर और अयोध्या धाम क्षेत्र में कई मार्गों पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
शहर क्षेत्र में सहादतगंज हनुमानगढ़ी चौराहा से रामपथ पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पोस्ट ऑफिस तिराहे से पुलिस लाइन और रिकाबगंज तिराहे की ओर वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। पुलिस लाइन तिराहा, पुष्पराज चौराहा, तहसील तिराहा और गुरु गोविंद सिंह चौक से रामपथ की ओर भी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
इसके अलावा अयोध्या धाम क्षेत्र में हनुमान गुफा, पुराना सरयू पुल, सब्जी मंडी रोड, हनुमानगढ़ी चौराहा बैरियर, दशरथवन कुंड तिराहा, श्रीराम अस्पताल तिराहा, टेढ़ी बाजार चौराहा और रामपथ से जुड़े कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
प्रेस नोट के मुताबिक समस्त डायवर्जन आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लागू रहेगा। लोगों से अपील की गई है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्गों का ही प्रयोग करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।