चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली

नई दिल्ली: संगम विहार विधानसभा क्षेत्र के रतिया मार्ग पर व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण जनसुनवाई आयोजित की गई, जिसमें एसडीएम, एसएचओ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
जनसुनवाई के दौरान जनता के सामने पिछले विकास कार्यों का पूरा हिसाब मांगा गया। व्यापारियों ने सड़क की स्थिति, जल निकासी, बिजली-पानी की व्यवस्था, पार्किंग और सफाई समेत विभिन्न समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्रेस नोट के अनुसार, इन समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी जनता के सामने ही कराई गई।
कार्यक्रम में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर देते हुए कहा गया कि जनसमस्याओं का समाधान जनता के बीच बैठकर ही होना चाहिए। यही वास्तविक जनसुनवाई का उद्देश्य है।
संगम विहार के भाजपा विधायक चंदन कुमार चौधरी ने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग उनकी सबसे बड़ी ताकत है तथा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान जनता के बीच बैठकर किया जाएगा।
चंदन कुमार चौधरी संगम विहार विधानसभा से भाजपा विधायक होने के साथ पूर्व निगम पार्षद, वार्ड 163 संगम विहार-ए और दक्षिणी दिल्ली भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भी रह चुके हैं।
