महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
रौनाही थाना क्षेत्र के तहसीनपुर टोल प्लाजा पर फायरिंग के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बस्ती निवासी राजा सिंह उर्फ अखण्ड प्रताप सिंह, करन सिंह उर्फ शौर्य प्रताप सिंह और श्याम सिंह उर्फ स्वप्निल सिंह के रूप में हुई।
दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार।
26 अगस्त की रात करीब 2:15 बजे काली थार सवार युवकों ने टोल बैरियर तोड़कर भागने का प्रयास किया था।
टोल कर्मचारियों से विवाद के बाद मो. सुफियान को जबरन थार में बैठाने का प्रयास करने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग का आरोप है।
घटना के बाद रौनाही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मदद से पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली।
मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को फतेहपुर सरैया मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के कब्जे से .32 बोर की अवैध देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।