महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
कांग्रेस नेता राम निहाल निषाद ने मछली भोज विवाद पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी।
उन्होंने भाजपा नेताओं पर अजय राय के मछली खाने की अफवाह फैलाने का आरोप लगाया।
राम निहाल निषाद ने कहा कि किसी बड़े नेता ने मछली नहीं खाई।
कार्यक्रम खत्म होने के बाद कार्यकर्ताओं ने मछली का भोजन किया था।
राम निहाल निषाद ने ही किया था मछली भोज का आयोजन।
उन्होंने राम मंदिर में चंदा चोरी की घटना पर दुख जताते हुए खुद को राम भक्त बताया।
भाजपा सरकार में युवा, किसान और आम जनता महंगाई से परेशान होने का आरोप लगाया।
इन्हीं मुद्दों को लेकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की बात कही।
राहुल गांधी को देश की समस्याओं का समाधान करने वाला नेता बताते हुए कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया।
संजय निषाद पर निशाना साधते हुए कहा कि वे रोने वाले नेता हैं, निषाद समाज को अभी तक आरक्षण नहीं मिल पाया।
निषाद छात्रावास खाली कराने की मांग करते हुए विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो 2027 में भाजपा की जमानत जब्त हो जाएगी।