महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
रंजिशे मिट जायेंगी नफ़रतें हो जायेंगी फना
तेरी ईद मै मनाऊँ मेरी होली तू मना
भाई बहन के प्रेम में कब जाति पांत ये आया
तेरे अल्लाह ने नहीं मेरे ईश्वर ने नहीं तो किसने ये भेद बनाया
रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय अयोध्या में नियुक्त सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव ने मुस्लिम बहन शबीना खातून से अपने कलाई पर राखी बंधवाकर हिन्दू मुस्लिम एकता और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। शबीना खातून थाना मवई क्षेत्र से लगभग 65 किलोमीटर की यात्रा करके पुलिस लाइन अयोध्या स्थित रणजीत के आवास पर राखी और मिठाई लेकर पहुँची। खाकी वाले गुरूजी के नाम से मशहूर सब इंस्पेक्टर रणजीत यादव को पहले चंदन लगाया, फिर उनकी कलाई पर अपने हाथों से राखी बांधकर मिठाई खिलाई।
भाई रणजीत यादव ने अपनी मुँहबोली बहन को मिठाई खिलाने के साथ ही रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए राखी का उपहार देकर विदा किया। पिछले सात वर्षों से शबीना रणजीत यादव की कलाई पर राखी बांधती है। बहन शिवानी शर्मा,समाजसेवी रूपाली सिंह,गुड़िया त्रिपाठी,लक्ष्मी सिंह, अंशिका सिंह ने भी खाकी वाले गुरूजी को बांधी राखी। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जौनपुर से अन्नपूर्णा तिवारी,गोरखपुर से सपना पाण्डेय और मेरठ से ईहा दीक्षित एवं एशल दीक्षित के द्वारा डाक से भेजी गई खूबसूरत राखियों ने भाई रणजीत की कलाई की शोभा बढ़ाई!
