महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या।
आज से महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा शुरू।
भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए बहनें अपने गंतव्य को हो रही रवाना।
रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात।
27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि तक मुफ्त यात्रा।
यूपी रोडवेज की बसों में महिला यात्रियों को नहीं देना होगा किराया।
महिला यात्री के साथ एक सहयोगी भी मुफ्त यात्रा कर सकेगा।
परिवहन विभाग के सहायक प्रबंधक डीके चौबे ने बसों का निरीक्षण किया।
एआरटीओ प्रवर्तन गुलाबचंद ने भी बसों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अधिकारियों ने महिला यात्रियों को बसों में बैठाकर सुविधाओं की जानकारी ली।
सरकार के फैसले से मायके जाने वाली बहनों को बड़ी राहत, महिलाओं ने किया स्वागत।
