सपा प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद ने परिजनों को सौंपा सहायता राशि का चेक
महेंद्र त्रिपाठी
अयोध्या
मिल्कीपुर सऊदी अरब में जान गंवाने वाले मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम लिलहा रसूलपुर निवासी बृजेश रावत के पीड़ित परिवार की मदद के लिए समाजवादी पार्टी ने संवेदनशील पहल करते हुए एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। बुधवार, 26 अगस्त को समाजवादी पार्टी की ओर से पीड़ित परिवार को यह आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया गया।
बताया गया कि बुजेश रावत का पार्थिव शरीर बीते 12 अगस्त को सऊदी अरब से उनके पैतृक गांव पहुंचा था। बेटे के निधन से परिवार गहरे सदमे में था। आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार की स्थिति को देखते हुए मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर पीड़ित परिवार की मदद का आग्रह किया।
अजीत प्रसाद की पहल पर पार्टी नेतृत्व ने पीड़ित परिवार की सहायता के लिए पार्टी फंड से एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। बुधवार को परिवार को सहायता राशि प्रदान की गई।
इस दौरान अजीत प्रसाद ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, जरूरतमंद और संकट में पड़े परिवारों के साथ खड़ी रही है। बुजेश रावत के परिवार के दुख की घड़ी में पार्टी उनके साथ है और हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगी।
पीड़ित परिवार ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और अजीत प्रसाद का आभार जताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में मिली आर्थिक मदद से परिवार को काफी सहारा मिला है। स्थानीय लोगों ने भी समाजवादी पार्टी व सपा प्रत्याशी रहे अजीत प्रसाद की इस पहल की सराहना की। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि इस मौके पर प्रहलाद रावत, अयोध्या प्रसाद, राजू यादव, अवधेश यादव, राजकरन यादव, विकास यादव, गुलाब सिंह यादव, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
