• About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Wednesday, August 26, 2026
  • Login
  • Register
Page3News Worldwide
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
  • Home
  • E-Paper
  • Subscriptions
  • Countries
    • USA
    • Canada
    • India
    • Balochistan
    • Thailand
    • UK
    • Australia
  • Language Wise News
    • Thai News
    • Punjabi News
    • Hindi News
  • Other News
    • World News
    • Latest Movie Reviews
    • Culture
    • Finance
    • Hollywood
    • Business
    • Entertainment
    • Sports
    • Lifestyle
    • Fashion
    • food
    • Health
    • Travel
    • Politics
    • Science
    • Tech
  • Multilingual Editorial
    • English Editorials
    • Thai Editorials
    • Hindi Editorials
    • Punjabi Editorials
    • Page3News Special
No Result
View All Result
Page3News Worldwide
No Result
View All Result
Home Hindi News

भारत-अमेरिका दोस्ती की गर्माहट, एच-1बी का झटका: भारतीय प्रतिभा पर 99 लाख का वीज़ा बम -विश्व मंच पर भारत की निर्णाय कूटनीतिक अग्निपरीक्षा!

by Page 3 News International Desk
August 26, 2026
in Hindi News, Hindi Editorials
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on WhatsappShare on TelegramShare on LineShare on Email

भारत-अमेरिका दोस्ती की गर्माहट के बीच एच -1बी वींज़ा का ठंडा झटका: 99 लाख रुपये का प्रस्ताव, 60 दिन की राहत पर भी संकट -समग्र व्यापक विश्लेषण

एक तरफ अमेरिका का भारत प्रेम, दूसरी तरफ एच-1बी का प्रहार: 99 लाख के प्रस्ताव ने खोला दोस्ती और हितों का नया अध्याय! -विश्व मंच पर भारत की निर्णायक परीक्षा! -एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र

गोंदिया – वैश्विक स्तरपर भारत और अमेरिका के संबंधों की वर्तमान तस्वीर बेहद दिलचस्प और कई स्तरों पर विरोधाभासी दिखाई दे रही है।एक ओर वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच रणनीतिक,आर्थिक,रक्षा,तकनीकी और कूटनीतिक साझेदारी लगातार गहरी होती दिखाई दे रही है,वहीं दूसरी ओर ट्रंप प्रशासन की आव्रजन नीतियां भारतीय पेशेवरों के लिए नई चिंताएं पैदा कर रही हैं।हालिया घटनाक्रम में अमेरिका के भारत में राजदूत और राष्ट्रपति ट्रंप के दक्षिण एवं मध्य एशिया के विशेष दूत सर्जियो गोर का श्रीनगर दौरा विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा।19 अगस्त 2026 को कश्मीर यात्रा के दौरान उन्होंने जम्मू- कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया और क्षेत्र में सुरक्षा सुधारों का उल्लेख करते हुए अमेरिकी यात्रा चेतावनी को कम करने की संभावना पर भी विचार करने की बात कही। यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि पाकिस्तान ने इस पर औपचारिक आपत्ति जताई। मैं एडवोकेट किशन
सनमुखदास भावनानी गोंदिया महाराष्ट्र यह मानता हूं क़ि यह घटनाक्रम भारत- अमेरिका संबंधों में उस व्यापक बदलाव का हिस्सा है जिसमें दोनों देश हिंद-प्रशांत, रक्षा सहयोग,आतंकवाद-रोधी सहयोग, सेमीकंडक्टर आर्टफिशियल इंटेलिजेंस अंतरिक्ष उन्नत तकनीक और आपूर्ति- श्रृंखला सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ा रहे हैं।अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने हाल में भारत-अमेरिका संबंधों को वैश्विक स्तर पर निर्णायक महत्व का बताया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यक्तिगत संबंधों को भी इस साझेदारी का महत्वपूर्ण आधार बताया। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत तथा आर्थिक सहयोग बढ़ाने की कोशिशें भी जारी हैं।लेकिन इसी सकारात्मक कूटनीतिक वातावरण के बीच अमेरिका की एच -1बी वीजा नीति भारतीय आईटी पेशेवरों और अमेरिकी तकनीकी उद्योग दोनों के सामने एक बड़ी चुनौती बनकर उभरी है।अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग यानी डिपार्टमेंट ऑफ़ होमलैड सिक्योरिटी (डीएचएस ) ने 24 अगस्त 2026 को एच-1 बी के वार्षिक कैप के अंतर्गत आने वाली याचिकाओं पर 103,265 डॉलर का अतिरिक्त शुल्क लगाने का प्रस्ताव रखा है। भारतीय मुद्रा में यह राशि लगभग 99 लाख रुपये के आसपास बैठती है। ज़ो भारत -अमेरिका दोस्ती की गर्माहट के बीच एच -1बी वींज़ा का सटिकाता से ठंडा झटका हैँ।
साथियों,जब एक ओर भारत इसी महत्वपूर्ण दौर में एक साथ कई वैश्विक मोर्चों पर अपनी आर्थिक और रणनीतिक स्थिति मजबूत कर रहा है।विदेशमंत्री ने 23-24 अगस्त 2026 को रूस की यात्रा कर भारत- रूस व्यापार आर्थिक, वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहयोग पर उच्चस्तरीय वार्ता की और 24 अगस्त को राष्ट्रपति से मुलाकात कर पीएम का संदेश दिया; यह संवाद रूस के साथ रणनीतिक साझेदारी तथा आगामी उच्चस्तरीय संपर्कों की तैयारी के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा।वहीं वाणिज्य एवं उद्योगमंत्री 24-27 अगस्त को जापान में बड़े कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ निवेश,व्यापार, सेमीकंडक्टर, ऑटोमोबाइल,स्वच्छ ऊर्जा और तकनीकी सहयोग बढ़ाने के प्रयास में हैं।इसी बीच वित्तमंत्री निर्मला 25 अगस्त- 2 सितंबर तक कनाडा और अमेरिका की यात्रा पर हैं, जहां निवेश आकर्षित करने,आर्थिक- व्यापारिक संबंध मजबूत करने और वैश्विक वित्तीय मुद्दों पर भारत का पक्ष रखने का उद्देश्य है। ऐसे समय अमेरिका द्वारा नए एच-1बी कैप-सब्जेक्ट आवेदनों पर 1,03,265 डॉलर के प्रस्तावित अतिरिक्त शुल्क ने भारतीय आईटी पेशेवरों और अमेरिकी कंपनियों के लिए नई चिंता पैदा कर दी है। इस प्रकार रूस में रणनीतिक साझेदारी, जापान में व्यापार-विनिवेश और अमेरिका में आर्थिक संवाद,तीनों यात्राएं मिलकर भारत की बहु- आयामी वैश्विक रणनीति को दर्शाती हैं।
साथियों यहां सबसे महत्वपूर्ण बात यह समझना आवश्यक है कि यह राशि कोई सामान्य वीजा आवेदन शुल्क नहीं है जिसे हर भारतीय कर्मचारी अपनी जेब से देगा; यह प्रस्तावित अतिरिक्त शुल्क मुख्यतः नियोक्ता द्वारा एच -1बी पिटीशन दाखिल करते समय भुगतान किया जाना है और इसके ऊपर अन्य लागू शुल्क भी अलग रहेंगे।डीएचएस का प्रस्ताव वार्षिक एच -1बी कैप के अंतर्गत आने वाली याचिकाओं पर लागू होगा। वर्तमान व्यवस्था में नियमित श्रेणी के लिए 65,000 और अमेरिकी संस्थान से मास्टर या उससे उच्च डिग्री प्राप्त करने वालों के लिए अतिरिक्त 20,000, यानी कुल 85,000 कैप- सब्जेक्ट स्थान होते हैं।डीएचएस का अनुमान है कि प्रस्तावित शुल्क से लगभग 8.8 अरब डॉलर सालाना राजस्व प्राप्त हो सकता है। विभाग का तर्क है कि यह धन आव्रजन प्रणाली के प्रशासन, जांच- पड़ताल, धोखाधड़ी रोकथाम, राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी जांच,आव्रजन अदालतों और संबंधित सरकारी व्यवस्थाओं की लागत में उपयोग किया जाएगा।
साथियों,भारतीय पेशेवरों के लिए यह प्रस्ताव इसलिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि एच -1बी कार्यक्रम में भारत लंबे समय से सबसे बड़ा लाभार्थी रहा है। अमेरिकी तकनीकी कंपनियों,आईटी सेवाओं,इंजीनियरिंग,वित्त, स्वास्थ्य और अन्य विशेषीकृत क्षेत्रों में बड़ी संख्या में भारतीय पेशेवर एच -1बी मार्ग से अमेरिका पहुंचते हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025 में भारतीय नागरिकों को दिए गए एच -1बी वीजा/अनुमोदनों में उनकी हिस्सेदारी लगभग 70 प्रतिशत रही।इसलिए अमेरिकी कंपनियों के लिए विदेशी प्रतिभाओं को नियुक्त करना यदि अचानक बहुत महंगा हो जाता है, तो इसका असर भारतीय प्रतिभा पर अनुपात से अधिक पड़ सकता है।हालांकि इस पूरे घटनाक्रम को केवल भारतीयों पर 99 लाख रुपये का वीजा शुल्क कहना तथ्यात्मक रूप से अधूरा होगा। प्रस्तावित 103,265 डॉलर शुल्क नियोक्ता-पक्ष का अतिरिक्त शुल्क है और अभी अंतिम नियम नहीं बना है। प्रस्ताव पर सार्वजनिक टिप्पणियों की प्रक्रिया होनी है तथा उसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसलिए फिलहाल भारतीय विद्यार्थियों, कर्मचारियों या कंपनियों को यह मानकर नहीं चलना चाहिए कि 99 लाख रुपये का शुल्क आज से लागू हो गया है।
साथियों, फिर भी इसके संभावित आर्थिक प्रभाव को कम करके नहीं आंका जा सकता।यदि किसी अमेरिकी कंपनी को विदेश से किसी कुशल पेशेवर को नियुक्त करने के लिए एक लाख डॉलर से अधिक का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़े, तो वह भर्ती का निर्णय कई बार सोचेगी। यहीं से अमेरिकी फर्स्ट की सोच शुरू होगी कंपनियां संभवतः पहले से अमेरिका में काम करने के अधिकार वाले कर्मचारियों को प्राथमिकता देंगी, विदेशी उम्मीदवारों की जगह घरेलू प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने का प्रयास करेंगी अथवा अपनी परियोजनाओं को अमेरिका के बजाय भारत जैसे देशों में संचालित करने का विकल्प चुनेंगी। यही कारण है कि इस प्रस्ताव का प्रभाव केवल भारतीय पेशेवरों तक सीमित नहीं रहेगा; इसका असर अमेरिकी कंपनियों की लागत, प्रतिभा- प्रबंधन और प्रतिस्पर्धात्मकता पर भी पड़ सकता है।
साथियों, यहीं से भारत के लिए संकट के भीतर अवसर की संभावना भी जन्म लेती है। यदि अमेरिकी कंपनियां विदेशी प्रतिभाओं की भर्ती महंगी होने के कारण अपने कार्यों को भारत में ही संचालित करने लगती हैं,तो भारतीय आईटी सेवा क्षेत्र,ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, सॉफ्टवेयर विकास, अनुसंधान एवं विकास और डिजिटल बुनियादी ढांचे को लाभ मिल सकता है। भारत में बैठे इंजीनियर अमेरिकी कंपनियों के लिए वही काम कर सकते हैं जिसे करने के लिए पहले उन्हें अमेरिका भेजा जाता था। इस प्रकार संभावित ब्रेन ड्रेन का एक हिस्सा ब्रेन गेन या ब्रेन सर्कुलेशन में बदल सकता है।भारतीय आईटी कंपनियों के लिए तस्वीर मिश्रित है। टीसीएस ,इनफ़ोसिस , विप्रो जैसी कंपनियां अमेरिकी बाजार में बड़े पैमाने पर सेवाएं देती हैं और उनके बिजनेस मॉडल में अमेरिका में मौजूद विशेषज्ञ कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यदि ऑन-साइट एच -1बी नियुक्तियों की लागत अत्यधिक बढ़ती है, तो कंपनियों पर लागत और मार्जिन का दबाव आ सकता है। अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों के सामने भी यही दोधारी चुनौती होगी।गूगल, माइक्रोसॉफ्ट , एप्पल और अनेक अन्य कंपनियां वैश्विक प्रतिभा पर निर्भर हैं। यदि उच्च-कौशल विदेशी कर्मचारियों को नियुक्त करना महंगा और जटिल हो जाता है,तो अल्पकाल में अमेरिकी कंपनियों की भर्ती लागत बढ़ सकती है और प्रतिभा उपलब्धता प्रभावित हो सकती है।
साथियों, इस नीति का दूसरा महत्वपूर्ण पहलू है एच -1बी नौकरी समाप्त होने के बाद मिलने वाली 60 दिन की ग्रेस अवधि। वर्तमान नियमों के तहत पात्र एच -1बी कर्मचारियों को नौकरी समाप्त होने के बाद सामान्यतः अधिकतम 60 दिन या उनके अधिकृत प्रवास की अवधि समाप्त होने तक, जो पहले हो, नई नौकरी खोजने, स्टेटस बदलने या अमेरिका छोड़ने की तैयारी का अवसर मिलता है। लेकिन डीएचएस ने इस सुविधा को समाप्त करने का प्रस्ताव भी आगे बढ़ाया है।6 अगस्त 2026 को इस प्रस्ताव को व्हाइट हाउस के ऑफिस ऑफ़ इनफार्मेशन एंड रेगुलेटरी अफेयर्स के पास समीक्षा के लिए भेजे जाने की रिपोर्ट है। अभी यह नियम समाप्त नहीं हुआ है।यदि भविष्य में यह प्रस्ताव अंतिम रूप से लागू होता है, तो इसका प्रभाव एच -1बी कर्मचारियों और उनके परिवारों पर अत्यंत गंभीर हो सकता है। आज नौकरी जाने के बाद कर्मचारी के पास नया नियोक्ता खोजने के लिए कुछ समय होता है; लेकिन यदि यह सुरक्षा हटा दी जाती है तो नौकरी समाप्त होते ही आव्रजन स्थिति को लेकर अनिश्चितता तेजी से बढ़ सकती है। इससे विशेष रूप से वे भारतीय पेशेवर प्रभावित होंगे जो अमेरिका में लंबे समय से कार्यरत हैं, ग्रीन कार्ड की लंबी कतार में हैं या परिवार सहित अमेरिका में जीवन स्थापित कर चुके हैं।ज़ो एफ-1 विद्यार्थियों और ओपीटी कार्यक्रम को लेकर भी व्यापक नीति -सख्ती की चर्चा इस पूरे वातावरण को और जटिल बनाती है।तथा अमेरिका में पढ़ने वाला भारतीय विद्यार्थी सामान्यतः शिक्षा के बाद ओपीटी के माध्यम से व्यावहारिक कार्य-अनुभव प्राप्त कर सकता है और आगे चलकर एच -1बी के रास्ते पर जा सकता है।
साथियों, यहां भारत-अमेरिका संबंधों का सबसे बड़ा रणनीतिक प्रश्न सामने आता है। एक तरफ अमेरिका भारत को चीन के मुकाबले महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार, इंडो-पैसिफिक में प्रमुख शक्ति और उन्नत तकनीक का महत्वपूर्ण भागीदार मानता है। दूसरी ओर यदि उसकी आव्रजन नीति भारतीय उच्च-कौशल प्रतिभा के लिए लगातार बाधाएं पैदा करती है, तो आर्थिक संबंधों में असंतुलन की धारणा पैदा हो सकती है। भारत इसे औपचारिक व्यापार शुल्क की तरह नहीं, लेकिन व्यापक आर्थिक दृष्टि से एक प्रकार की गैर-टैरिफ बाधा के रूप में देख सकता है, खासकर तब जब भारतीय आईटी कंपनियों और पेशेवरों की अमेरिकी बाजार में बड़ी भूमिका हो।हालांकि इसे तुरंत भारत-अमेरिका संबंधों में संकट कहना भी अतिशयोक्ति होगी। कूटनीति केवल एक नीति से नहीं चलती। रक्षा, सेमीकंडक्टर,एआई , अंतरिक्ष ऊर्जा, आतंकवाद-रोधी सहयोग व्यापार और हिंद- प्रशांत जैसे अनेक क्षेत्रों में दोनों देशों के साझा हित इतने व्यापक हैं कि एच -1बी विवाद को उसी व्यापक रणनीतिक संदर्भ में देखना आवश्यक है।हालिया कश्मीर घटनाक्रम भी बताता है कि वाशिंगटन और नई दिल्ली के बीच संवाद का दायरा व्यापक बना हुआ है। अमेरिकी राजदूत का श्रीनगर जाना और वहां जम्मू- कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताना निश्चित रूप से एक उल्लेखनीय कूटनीतिक संकेत है, हालांकि इसे अमेरिकी विदेश नीति में पूर्ण औपचारिक बदलाव मानने में अभी सावधानी आवश्यक है।
अतः अगर हम उपरोक्त पूरे विवरण का अध्ययन कर इसका विश्लेषण करें तो हम पाएंगे क़ि इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा संदेश यही है कि भारत-अमेरिका संबंध आज दो समानांतर पटरी पर चल रहे हैं,रणनीतिक मित्रता और आव्रजन नीति की कठोरता। अमेरिका भारत के साथ तकनीकी और रणनीतिक साझेदारी बढ़ाना चाहता है, लेकिन साथ ही ट्रंप प्रशासन अमेरिकी श्रम बाजार में विदेशी कर्मचारियों की भूमिका को सीमित करने और घरेलू रोजगार को प्राथमिकता देने अमेरिकी फर्स्ट की नीति पर जोर दे रहा है। यही विरोधाभास आने वाले समय में दोनों देशों के आर्थिक संवाद की सबसे कठिन परीक्षा बन सकता है।

क़र विशेषज्ञ स्तंभकार साहित्यकार अंतरराष्ट्रीय लेखक चिंतक कवि संगीत माध्यमा सीए (एटीसी) एडवोकेट किशन सनमुखदास भावनानीं गोंदिया महाराष्ट्र 9226229318

RelatedPosts

कविता – इक़ तू ही मेरा पालनहार

जमीनी विवाद में राम लगन को मारी गीली उपचार के दौरान हुई मौत

श्रावणी उपाकर्म पर चमकेंगे सरयू के घाट, होगी विशेष सफाई

WhatsApp Image 2026 08 25 at 18.16.35

Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.

Unsubscribe
Page 3 News International Desk

Page 3 News International Desk

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print. The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Related Posts

कविता – इक़ तू ही मेरा पालनहार

by Page 3 News International Desk
August 26, 2026
0
1

हर कृपा करके बख्श लेना,मैं पापी बड़ा गुनहगार।तेरे दर पर शीश झुकाया,इक़ तू ही मेरा पालनहार। मेरे भीतर दोष ही...

जमीनी विवाद में राम लगन को मारी गीली उपचार के दौरान हुई मौत

by Page 3 News International Desk
August 26, 2026
0
1

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या।जमीन के पुराने विवाद में खूनी खेल, दो पक्षों में हुआ विवाद, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के राम...

श्रावणी उपाकर्म पर चमकेंगे सरयू के घाट, होगी विशेष सफाई

by Page 3 News International Desk
August 26, 2026
0
1

ऋणमोचन से सहस्रधारा घाट तक करीब 10 स्थानों पर होंगे आयोजन, सूर्यकुंड पर भी चलेगा विशेष अभियान महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या। रक्षाबंधन...

राज्य महिला आयोग ने किया हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन पूजन

by Page 3 News International Desk
August 26, 2026
0
1

महेंद्र त्रिपाठीअयोध्या।यूपी राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान अयोध्या पहुंचीं। हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार में दर्शन-पूजन कर...

कविता – अपने क्रोध को जो हर ले,वही जीवन का नेता है

by Page 3 News International Desk
August 25, 2026
0
1

दुनिया को जीतना आसान,खुद को जीतना कठिन है,मन के भीतर छिपा अहं ही सबसे बड़ा रण है।जो झुककर भी मुस्कुरा...

बवाना की जरूरतों के अनुरूप बने कंझावला-मंगोलपुरी एलिवेटेड कॉरिडोर: मंत्री रविंद्र इन्द्राज सिंह

by Page 3 News International Desk
August 24, 2026
0
9

चंदन सिंह | पेज 3 न्यूज़ वर्ल्डवाइड | नई दिल्ली गांवों की कनेक्टिविटी, सुरक्षित प्रवेश-निकास और पैदल यात्रियों की सुविधा...

Facebook Twitter Youtube Instagram Tumblr Pinterest

Page 3 News Multilingual Worldwide

The Page 3 News is a Multilingual Worldwide daily newspaper founded in 2021. It is published in Bangkok, Thailand by the Page 3 News Thai Limited Partnership. Page 3 News is available to the world in all the three formats i.e. e-Paper, digital and print.

The Page 3 News is having offices in many countries like Thailand, India, Canada, USA, etc. and is currently published in English, Thai, Hindi and Punjabi languages.

Category

Calanderwise News

August 2026
MTWTFSS
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31 
« Jul    

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Subscriptions
  • E-Paper
  • World News
  • Balochistan
  • USA
  • India
  • Thailand
  • Canada
  • UK
  • Australia
  • About Us
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

© 2024 Page 3 News - First Multilingual Worldwide Newspaper based in Thailand.

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.